May 1, 2024

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र उज्जैन। मंगलवार-बुधवार रात एक युवक लहूलुहान हालत में नीलगंगा थाने पहुंचा था। उसका गले से लेकर पेट तक गहरा घाव था। युवक नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और उपचार के लिये भर्ती किया। युवक बोल पाने की स्थिति में नहीं था। बुधवार को भी पुलिस ने उसके बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन बयान दर्ज नहीं हो पाये। एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि युवक की हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किये जाएगें। ऐसा प्रतीत हो रहा कि युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते खुद को जख्मी किया है। उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है।