April 30, 2024

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र उज्जैन। ग्रामीणों के साथ बिजासन माता के मंदिर जा रही वही महिला को लोडिंग वाहन चालक ने कुचल दिया। ग्रामीणों ने उसे पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह तेजगति से भाग निकला। टक्कर लगने से 2 अन्य भी घायल हो गये। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना का मामला राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम पलवा का होना सामने आया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि गांव के 2 दर्जन से अधिक महिला-पुरूष और बच्चे पैदल बिजासन माता के दर्शन करने मंदिर जा रहे थे। सड़क पार करते समय तेजगति से लोडिंग वाहन आया और सुगनबाई पति प्रहलाद 45 वर्ष को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया उसी दौरान 2 ग्रामीण भी टक्कर लगने पर मामूली घायल हो गये थे। तीनों को जिला अस्पताल लाने पर सुगनबाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले को लेकर राघवी थाना प्रभारी विरेन्द्र बंदेवार ने बताया कि दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गये है। जिसमें वाहन का नबंर होना सामने आया है। जिसके आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
इधर बाइक सवार महिला-पुरूष हुए घायल
कायथा थाना क्षेत्र के छोटा बाजार में रहने वाला किशोर पिता मथुरा राठौर 52 वर्ष बुधवार दोपहर पेट्रोल भरवाने के बाद घर लौट रहा था। उसे रास्ते में भाभी गुलाब बाई पति छीतूलाल राठौर 45 वर्ष मिल गई। वह बस स्टेंड जा रही थी। किशोर ने भाभी बस स्टेंड छोडऩे के लिये बाइक पर बैठा लिया। तभी तेजगति से चार पहिया वाहन आया और जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों देवर-भाभी घायल हो गये। उन्हे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां देवर की हालत गंभीर बनी हुई थी।