April 30, 2024

महिदपुर। लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुहागपुरा, कासौन, डूंगरखेड़ा, गेलाखेड़ी, आक्यालिम्बा सहित 30 से अधिक ग्रामों में जनसम्पर्क किया। अभी तक 150 ग्रामों में जनसम्पर्क पूर्ण कर लिया है। 100 ग्रामों में जनसम्पर्क शेष रहा है। जनसम्पर्क में क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेन्द्र मण्डोरा आदि कार्यकर्ता साथ थे।