April 30, 2024

सुसनेर। हिंदू नववर्ष विक्रम सवंत 2081 के शुभारंभ व चेत्र नवरात्र पर्व पर नगर में कई कार्यक्रम हुए। नववर्ष महाराष्ट्रीय समाज व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी मनाया। महाराष्ट्रीयन समाज की महिलाओं ने घरों में गुड़ी की पूजा की। भक्तों ने सूर्यदेव को अर्घ्य भी दिया। नवरात्र की शरुआत पर नगर के देवी मंदिरों में शुभ मुहूर्त में घंटे-घड़ियालों की गूंज के बीच घटस्थापना की गई। बाजार में निकलकर तिलक लगाकर बांटी नीम और मिश्रीगुड़ी पड़वा पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आचार्य परिवार ने माथे पर तिलक लगाया और नीम और मिश्री का सेवन भी कराया।
महाराष्ट्रीयन समाज ने उत्साह से पर्व मनाया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने घरों पर गुड़ी बांधी व घरों में नीम की गोलियां बांटी। पूरणपोली, श्रीखंड भी मनाया।
तराना। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की तराना इकाई के द्वारा चंदन का तिलक लगाकर भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2081 पर उपस्थित शिक्षकों और गणमान्य जनों को दुपट्टा एवं कलेवा बांधकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर के संगीतकार उमेश राव के द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारी दिग्विजय सिंह चौहान एवं अभय नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि परंपरा के अनुसार मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की तराना इकाई द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में उक्त आयोजन किया गया जिसमें बैंक प्रबंधक दिनेश सिंह यादव, कन्या विद्यालय के प्राचार्य अशोक गहलोत, वरिष्ठ कवि सुनील गाइड, नगर के संगीतकार उमेश राव, वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार सनोठिया, श्री विष्णु प्रसाद प्रजापति, श्री शीतल कुमार पांडे, भारत डाबर, इंदर सिंह चौहान, देवकरण नागर, रामनाथ सिंह तोमर, योगेंद्र पाठक, संदीप शर्मा, शशिकांत तिवारी, सोनू गोयल, राजेंद्र सिंह राठौड़, आनंद सोलंकी, भारत सिसोदिया सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहे।
ब्यावरा। हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकतार्ओं द्वारा मंगलवार सुबह स्थानीय पीपल चैराहे पर स्टॉल लगाकर आरोग्य की कामना के साथ नीम और मिश्री का वितरण किया गया। कार्यकतार्ओं ने हिन्दू समाज जनों को मंगल तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। परम्परानुसार पीपल चैराहे पर नीम मिश्री का स्टॉल लगाया गया, जहां मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्वालुओं सहित व्यापार के लिए निकलने वाले लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नीम मिश्री वितरित की गई साथ ही उत्साहपूर्वक नववर्ष मनाया गया। इसके साथ ही जिले के सारंगपुर, तलेन, सुठालिया में प्रमुख चैराहों पर महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मंत्री हर्ष तोमर, उपाध्यक्ष अनिता सोनी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज पाठक, जिला सहसंयोजक पिंकू बना, देवराज दांगी, विजय कुशवाह, माखन गुर्जर, माखन मीना, भरत दांगी, संजय शिवहरे, प्रशांत गवली, अखिलेश चैहान, रोहित कुशवाह, दीपक रजक, विक्की साहू सहित अन्य कार्यकर्ता, मातृशक्ति व समाजजन मौजूद रहे।