April 27, 2024
दैनिक अवंतिका उज्जैन।
महाकाल मंदिर में हरियाणा के भक्त हरीश आहूजा ने पुजारी विजय गुरु की प्रेरणा से भगवान महाकाल के लिए शुक्रवार को चांदी का श्रृंगार अर्पित किया। जिसमें 1 नग त्रिपुंड, 1 नग चंद्रमा, 2 नग भौहे, 2 नग नेत्र, 1 नग नाक, 1 नग होठ, 1 नग बिल्वपत्र शामिल है। जिसका कुल वजन करीब 178 ग्राम है। मंदिर समिति ने उक्त सामग्री प्राप्त कर दानदाता कानंदीहॉल में सम्मान किया।