April 27, 2024

ब्यावरा। स्वीप की गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज 21 मार्च 2024 को सुभाष अलावे तहसीलदार एवं रईस खांन मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद ब्यावरा द्वारा नागरिकों को मतदान अधिक से अधिक हो इस हेतु मतदाता जागरूकता के लिये पीपल चौराहा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सुभाष अलावें तहसीलदार द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। उक्त आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुभाष अलावे तहसीलदार, रईस खांन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, रूपेश कुमार नेताम उपयंत्री, अमन सौलंकी उपयंत्री, योगेन्द्र सिंह सौलंकी प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक, हरिश कुमार शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक, गिरधरगोपाल डरोले स.रा.नि.सहित निकाय के समस्त कर्मचारीगण एवं आम नागरिक मौजूद रहें।