April 29, 2024

दैनिक अवंतिका उज्जैन
उज्जैन। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बफबारी का क्रम रूक-रूककर बना हुआ है। जिससे मौसम में बदलवा आ रहा है। हवा का रूख भी कभी उत्तरी तो कभी दक्षिण होने पर तापमान में भी उतार-चढाव बना हुआ है। मंगलवार-बुधवार रात अचानक कोहरे की धुंध दिखाई दी और तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट आ गई। जीवाजीराव वेधशाला पर न्यूनतम 14.5 डिग्री दर्ज हुआ। बुधवार को खगोलीय घटना का नजारा दिखाई दिया, इस बीच धूप काफी अधिक महसूस होने पर अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की तेजी के साथ 35 डिग्री पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार 22 मार्च तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इधर तापमान में आ रहे बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। सर्दी-खांसी का वायरल लगातार बढ़ रहा है। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त की माने तो होली बाद से धूप ओर तीखी महसूस होने लगेगी और गर्मी का पूरी तरह से आगाजा हो जाएगा।