April 27, 2024

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद तमाम दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ प्रचार में जुट गए हैं। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की अहम बैठक दिल्ली में हो रही है। माना जा रहा है कि आज शाम तक पार्टी की तीसरी लिस्ट आ सकती है। इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी भी हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लोकसभा चुनाव के लिए अपने मेनिफेस्टो पर भी मंथन कर रहा है।