April 30, 2024

दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नारी न्याय गारंटी योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना मिलेंगे। वहीं सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

 

महाराष्ट्र के धुलिया में की घोषणा

दरअसल महाराष्ट्र के धुलिया में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में हमने नया शब्द न्याय जोड़ा है। क्योंकि हम पहली यात्रा में जिससे भी मिले। युवा, किसान, महिला सभी ने कहा कि हिंसा और नफरत का कारण अन्याय है। लगभग 90 प्रतिशत भा​रतियों को हर दिन अन्याय का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है।
कांग्रेस ने की ये 5 बड़ी घोषणा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 5 बड़ी घोषणाएं की जा रही है। जिसका लाभ कांग्रेस की सरकार आने पर दिया जाएगा। जिसमें पहली महालक्ष्मी गारंटी योजना है। जिसके तहत हर गरीब परिवार की एक एक महिला को 1 लाख रुपए सालाना दिए जांगे। इसके बाद दूसरी योजना आधी आबादी पूरा हक इस योजना के तहत केंद्र सरकार के तहत होने वाली भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत का अधिकार दिया जाएगा। तीसरी शक्ति सम्मान योजना है। जिसके तहत आंगनवाड़ी, आशा आर मिड डे मिल कार्यकर्ताओं की मासिक आय को डबल किया जाएगा। चौथी योजना अधिकार मैत्री होगी। जिसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसके लिए हर पंचायत में एक पैरालीगल की नियुक्ति की जाएगी। पांचवी योजना सावित्रीबाई फुले छात्रावास योजना होगी। जिसके तहत भारत सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालय पर कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्माण करवाया जाएगा।
10 साल में कुछ नहीं मिला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महिलाएं हमारे देश की आधी आबादी है। इसके बावजूद उन्हें पिछले 10 सालों में कुछ नहीं मिला है। सिर्फ उनसे वोट लेना ही मकसद रहा है। इसलिए कांग्रेस नारी न्याय गांरटी योजना सहित अन्य 5 योजनाओं की घोषण कर रही है।