April 30, 2024

ब्रह्मास्त्र अयोध्या

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से लगातार राम भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ने जानकारी दी है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन औसतन 1 से 1.5 लाख तीर्थयात्री आ रहे हैं। ऐसे में यदि आप भारी भीड़ के कारण फिलहाल अयोध्या जाने से बच रहे हैं तो अब घर बैठ भी रामलला की आरती को लाइव देख सकते हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब राम भक्तों को घर बैठे लाइव दर्शन की सुविधा दे रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में दूरदर्शन ने कहा कि डीडी नेशनल हर सुबह 6.30 बजे से रामलला को दी जाने वाली ‘आरती’ का सीधा प्रसारण करेगा।

दूरदर्शन पर सुबह 6.30 बजे होगा प्रसारण
दूरदर्शन नेशनल हर रोज सुबह 6:30 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा। ट्रस्ट ने दर्शन का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया है। एक अनुमान के मुताबिक, जब से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से अभी तक 75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।