April 29, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर 15 दिन पहले राजनांदगांव लौटे थे। उज्जैन से जाने के बाद सभी लोग बीमार हो गए थे। संदेह के आधार पर सभी की कोरोना जांच कराई गई। इनमें से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी मिलने के बाद उज्जैन प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पता लगाया जा रहा है कि ये श्रद्धालु कौन से होटल में रुके थे। वहां के सभी लोगों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री पता की जाएगी। इसके बाद जांच भी कराई जाएगी।