महिदपुर : स्व. राजीव गांधी की जयंती सद््भावना दिवस के रूप में मनाई

महिदपुर ।   भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में स्थानीय अंबेडकर चौक पर ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस नेताओ ने अपने उद्बोधन में उन्हें संचार क्रान्ति प्रणेता बताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक नवलखा, अरुण बुरड़, महेंद्रसिंह चौहान, विजय रावल, सोनू जाट, जुगल पांचाल, रईस कुरैशी, इमरान अली, इकबाल नागोरी, दिनेश बारोड, जितेंद्र फरेले, मुकेश वलुंजना, दिनेश बघेल, आत्माराम परमार, शंकर परिहार, शकील पाकीजा, अकरम अहिंगर, अफसार खां, राहुल सोलंकी,शौकत भाई, सुरेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सगीर बेग ने किया। आभार विजय रावल ने माना।
इसी प्रकार झारड़ा में आज गणेश चौपाटी पर भी हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रांति के संस्थापक पंचायतती राज कि नीव रखने वाले राजीव गाँधी कि जयंती झारडा ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह चौहान के नेतृत्व मे मनाई गईं ईस मोके पर एडवोकेट नागुलाल मालवीय सरपंच प्रतिनिधि कांग्रेस नेता झारडा के द्वारा राजीवजी के जीवन पर प्रकाश डाला और आने वाले चुनाव मे महिदपुर से कांग्रेस का विधायक बनाने का संकल्प दिलाया उक्त जयंती समारोह मे हेमंत जी जोशी सुभाष राठौर एजाज भाई मुमताज भाई शंकर नारियल वाले जीवन सूर्यवंशी इस्लाम भाई कमल बगाना देवाजी बापूजी आदि कई कांग्रेस कार्यकर्त्ता गण उपस्थित हुवे।
माकड़ोन
आज संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ोन द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस पर मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निहाल सिंह गुर्जर द्वारा की गई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र जी चौधरी कैलाश मालवीय पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नितेश धाकड़ मनीष शर्मा विजेंद्र सिंह कपिल श्यामलाल गुर्जर अजय गहलोत शकील गोरी मंसूरी होकम गुर्जर शुभम एरवाल अर्जुन एरवाल मुकेश जाल राकेश जाल राजू गैस प्रेम नारायण मिस्त्री समीर मंसूरी विक्रम जी बरोठिया शिवपाल सिंह राठौड़ मिटू बना एवं आभार नितेश धाकड़ ने माना
देवास
राजीव जी ने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा। उसे पूरा करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए, लेकिन जो आज सत्ता में बैठे हैं। वह जाति, समाज के हर वर्ग में बिखराव पैदा करने का काम कर रहे है। राजीव जी ने जीवन पर्यंत देश की एकता, अखंडता, विकास के लिए समर्पित रहे। आज हमें गर्व है कि हम उस कांग्रेस पार्टी के सदस्य है, जिसने देश को आजादी दिलाई। बल्कि देश को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही काम आज राहुल गांधी जी अपनी भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से देश को एक रखने के लिए कर रहे है। हमें राजीव जी के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करना है। उक्त विचार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने शहर जिला कांग्रेस द्वारा सुपर मार्केट स्थित स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं सभी कांग्रेस जनो को सांप्रदायिक, सद्भाव देश की एकता अखंडता बनी रहे की शपथ दिलाई।