एक्टिवा सवार महिला को कार चालक ने मारी टक्कर

उज्जैन। देवासरोड पुलिस पेट्रोलपंप के पास एक्टिवा राधा पति आनंद शुक्ला निवासी महाकाल वाणिज्य केन्द्र को तेजगति से आई सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। राधा शुक्ला दुर्घटना में घायल हो गई। माधवनगर थाना प्रधान आरक्षक सियाराम सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। वह दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। आसपास लगे कैमरों की मदद से कार का नम्बर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। घायल राधा शुक्ला का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। क्षीरसागर क्षेत्र में भी पैदल गुजर रही महिला कृष्णाबाई पति मनोहर ठाकुर निवासी ग्राम मऊखेड़ी भैरवगढ़ को पीछे से तेजगति में आये बाइक चालक ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। लोगों की मदद से कृष्णाबाई को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली थाना प्रधान आरक्षक रविन्द्र कुमार पांडे ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला के बयान दर्ज किये।