खरगोन – धार की चुनावी सभाओं में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी— मुझे 400 सीटें चाहिए ताकि कांग्रेस-इंडी की हर साजिश को रोक सकूं

 

खरगोन/धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर धर्म के नाम पर आरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देकर कांग्रेस और इंडी अलायंस को घेरा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा है। संविधान की पीठ में छुरा घोंपा है। मोदी ने कांग्रेस के सारे वादों इरादों की पोल खोल दी है।
पीएम मोदी ने खरगोन और धार में चुनावी सभाएं की। उन्होंने कहा कि मुझे 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी जिंदा है। नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोई भी कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले अपनी अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इं डी वालों की एक फेवरेट कहावत है। अपना काम बनता… भाड़ में जाए जनता…
पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले आजकल एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं। ये कहते हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गई तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा झूठ चलाते हैं। मोदी को 400 सीटें चाहिए ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं।
पीएम मोदी ने कहा- इस बार कांग्रेस और उनके सब साथियों को चुन-चुनकर राजनीति से साफ कर देना। ये बाबा साहब अंबेडकर को बड़ी श्रद्धांजलि होगी। क्योंकि उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा है। संविधान की पीठ में छुरा घोंपा है। मोदी ने कांग्रेस के सारे वादों इरादों की पोल खोल दी है। मोदी ने कहा- परिवारवादियों ने अपना महिमा मंडन करने के लिए झूठा इतिहास लिखा और अब ये संविधान को लेकर भी झूठ गढ़ने लगे हैं। कांग्रेस का ये परिवार बाबा साहब अंबेडकर से घोर नफरत करता है। कांग्रेस ने आंबेडकर की राजनीति को खत्म करने की हर साजिश रची।

दो टूक बात कह रहा

पीएम मोदी ने कहा- मैं आज दो टूक कह रहा हूं। ये कांग्रेस वाले और उनके सारे चट्टे-बट्टे जरा कान खोलकर सुन लो। जब तक मोदी जिंदा है। नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोई भी कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा। ये हजारों वर्ष पुराने भारत को उसकी इस संतान की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा- शहजादे तो ऐसी चीज लेकर आए हैं कि दुनिया में ऐसा कोई सोच ही नहीं सकता। वो कहते हैं आपकी संपत्ति का एक्सरे करेंगे। मैंने कांग्रेस का सबका एक्सरे करके रखा है। उनके दिमाग का एक्सरे किया है। मोदी ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है, उन्होंने रातों-रात सरकारी हुकूम निकाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस की नजर आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर पड़ी है। वह किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहते हैं और आपके आरक्षण पर भी डाका डालना चाहते हैं। ये लोग देश में आग लगाने की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस-इंडी गठबंधन को आस्था और देशहित की परवाह है। कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच रहा है। कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा- हमारी सेना आतंकी हमले करती है, पाकिस्तान तो निर्दोष है।

एक धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट देने को कहा जा रहा

कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो यानी मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एक जुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है। कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है। निराशा ने कांग्रेस को कहां ले जाकर पटका है। क्या वोट जिहाद आपको मंजूर है।
इंडी गठबंधन की कहावत- अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता
इंडी गठबंधन वाले अपनी अपनी विरासत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे। अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर जाने के लिए। इन्हें आपके सुख दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता। इंडी वालों की एक फेवरेट कहावत है। आपना काम बनता… भाड़ में जाए जनता…

लालू के ‘मुसलमानों’ को आरक्षण देने वाले बयान पर घमासान, PM मोदी का जोरदार हमला

पटना। बिहार के पूर्व सीएम और राजद नेता लालू प्रसाद यादव के मुसलमानों को आरक्षण देने के बयान के बाद घमासान छिड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभालते हुए लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस के प्रमुख सहयोगी ने यह मांग कर दी है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। वह एससी, एसटी और ओबीसी का हक मारना चाहते हैं। लालू यादव ने कहा कि वोट हमारी तरफ हैं। वे कह रहे हैं कि ‘जंगल राज’ होगा क्योंकि वे डरे हुए हैं, वे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। वे खत्म करना संविधान और लोकतंत्र चाहते हैं। मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए।

कांग्रेसी उम्‍मीदवार मैदान छोड़ भाग जाएं तो भाजपा क्‍या करे?

इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी अक्षय कांति बम ने ऐन वक्‍त पर नाम वापस ले लिया और इंदौर में कांग्रेस उम्‍मीदवार विहीन हो गई। यह पहला मामला नहीं था। इससे पहले सूरत में कांग्रेस प्रत्‍याशी नीलेश कुंभाणी का फार्म निरस्‍त हो गया था इसके चलते सूरत में भाजपा प्रत्‍याशी निर्विरोध ही चुनाव जीत गए। इंदौर के बाद पुरी में भी कांग्रेस प्रत्‍याशी सुचारिता मोहंती ने नाम वापस ले लिया। इसकी वजह उन्‍होंने कथित रूप से पार्टी के पास फंड का अभाव बताया।
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस पर कहा कि हर पार्टी को अच्‍छे कार्यकर्ताओं को टिकट देना चाहिये। कांग्रेस ऐसे कार्यकर्ताटों को टिकट दे देती है तो कि स्‍वयं ही मैदान छोड़कर भाग जाते हैं। अब इसमें आखिर भाजपा क्‍या कर सकती है।