April 27, 2024

मंदसौर ।  मंदसौर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ विधान सभा क्षेत्र के नगर परिषद पिपलियामंडी में विकास पर्व के दौरान रोड शो में शामिल हुए। रोड शो में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की एक झलक पाने के लिए विशाल जनसमुदाय उमड पडा। पिपलियामंडी एवं क्षेत्र की आम जनता ने रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और फूल मालाओं से मुख्यमंत्री श्री चौहान का भव्य आत्मीय स्वागत किया। नागरिकों ने घरों की छत, मुण्डेर एवं सड़क के दोनो ओर कतारबद्ध होकर मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की।
पिपलियामण्डी में मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो के दौरान लाड़ली बहनों ने अपने प्यारे भईया एवं लाड़ली भांजियों ने अपने प्यारे मामा श्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत में पुष्पवर्षा की। लाड़ली बहने धन्यवाद की तख्तियां लिए सड़क की दोनो ओर खडी होकर मुख्यमंत्री पर फुलों की वर्षा कर रही थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पिपलिया मंडी में आयोजित रोड शो में जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त, वाणिज्यिक कर, मंत्री जगदीश देवड़ा, पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग, मत्स्य विकास के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार व अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान का रोड शो कृषि उपज मंडी पिपलिया मंडी से प्रारंभ हुआ। कॉलेज ग्राउंड जनसभा स्थल पर पहुंचकर रोड शो का समापन हुआ मुख्यमंत्री ने ये दी सौगाते- मुख्यमंत्री श्री चौहान पिपलिया मंडी में ही कॉलेज ग्राउंड परिसर स्थित आमसभा को संबोधन करते हुए 13 अरब 37 करोड़ 70 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। 876 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली मल्हारगढ़ दाब युक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया। 418 करोड़ 23३ लाख से निर्मित गरोठ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, 20 करोड़ १७ लाख से निर्मित सेदरा करनाली तालाब के लोकार्पण, 13 करोड़ 99 लाख से निर्मित खेताखेड़ा तालाब का लोकार्पण, 5 करोड़ 15 लाख से निर्मित हरचंडी सालंड वियर का लोकार्पण एवं 3 करोड़ 53 लाख से निर्मित शासकीय महाविद्यालय पिपलिया मंडी में अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे पिपलिया मंडी स्थित कॉलेज ग्राउंड परिसर में आम सभा के माध्यम से जनता को संबोधित किया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा स्थल के पश्चात ज्योतिबा फुले प्रतिमा स्थल के पश्चात राजा टोडरमल की प्रतिमा का अनावरण भी किया।