April 27, 2024

कृषि मंत्री कमल पटेल ने इंदौर में कहा

इंदौर। बुधवार को इंदौर आए कृषि मंत्री कमल पटेल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और कमलनाथ को बुढ़ऊ कहा। बोले- अब बुढ़ापे में इन लोगों ने मानसिक संतुलन खो दिया है। इनकी बात का कोई असर नहीं और ये जितना बोलेंगे, जितना घुमेंगे उतना कांग्रेस को नुकसान होगा।
इन लोगों ने पिछली बार झूठ बोल-बोल कर जनता को ठग लिया था। ये ठग नाथ के चक्कर में जनता आने वाली नहीं है। अब जनता इनसे कहेगी चलो-चलो, बहुत बेवकूफ बन गए, अब नहीं बनने वाले। इससे पहले भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी कांग्रेस के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।
उनसे पूछा गया कि दिग्विजय सिंह का कहना है कि दो हजार का नोट बंद ही करना था तो इसे शुरू ही क्यों किया? इसके जवाब में मंत्री पटेल ने कहा कि “दिग्विजय सिंह क्या कहते हैं, क्या नहीं, ये खुद उन्हें समझ नहीं आता। वो तो सठिया गए हैं। बुढ़ापा आ गया है। कमलनाथ भी सठिया गए हैं। कमलनाथजी राजीव गांधीजी की पुण्यतिथि को कह रहे हैं कि शुभ दिन है। जिस दिन उनकी हत्या हुई।

प्याज की फसल की क्षतिपूर्ति सरकार करेगी

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्याज का बीमा महंगा होता है इसलिए किसान नहीं कराता है। सिर्फ 5 परसेंट किसान देने की स्थिति में है। गरीब किसानों का सर्वे करवा रहे हैं। जो भी क्षति हुई है, उसकी पूर्ति सरकार करेगी।