April 29, 2024

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में समाजजन झूमते हुए भगवान की आराधना करते हुए चले
नगर प्रतिनिधि इंदौर
नागर समाज इंदौर द्वारा बुधवार को बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ इंदौर में परंपरा, संस्कार व अध्यात्मक की त्रिवेणी के रूप में इष्टदेव भगवान हाटकेश्वर महादेव का जन्मोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम समाज जन द्वारा भगवान हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन किया गया। तदुपरांत महाआरती की गई। उसके बाद बग्गी में भगवान हाटकेश्वर महादेव को विराजित कर शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सुमधुर भजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में समाज जन झूमते हुए एवं भगवान की आराधना करते हुए चल रहे थे।
नागर ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष केदार रावल, महासचिव प्रभात नागर, योगेश शर्मा व महिला परिषद की अध्यक्ष उषा दवे व महासचिव विभूति जोशी ने बताया कि शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण शंकर पार्वती की वेशभूषा में चल रही महिला परिषद सदस्या थी। बड़ा गणपति से भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा वापस हंसदास मठ पहुंची। जहां परंपरागत सामुहिक गरबा रास किया गया। शोभा यात्रा के उपरांत अतिथिगण वरिष्ठ समाजसेविका सुमन रावल, साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी टमटा, शाखा अध्यक्ष केदार रावल, शिवांजली ट््रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण त्रिवेदी, विद्योत्तेजक ट्रस्ट के अध्यक्ष असीम त्रिवेदी, महिला परिषद की कार्यकारी अध्यक्ष अर्चना त्रिवेदी द्वारा भगवान हाटकेश्वर एवं माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम आध्यात्मिक गुरु प्रो. राजेंद्र नागर द्वारा अपने उद्बोधन में नागर ब्राम्हणों की उत्पत्ति के बारे में बताया। इस अवसर पर विशिष्ट क्षैत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले समाज जन लेखन में सीमा शर्मा, जी20 समूमह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी टीम में स्थान बनाने वाली कु. दृष्टि रावल एवं वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली कु. हर्षिता दवे का समाज की ओर से सप्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात दिव्या मंडलोई के निर्देशन में समाज के सदस्यों द्वारा नाट्य मंचन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे उपस्थित समाज जनों द्वारा बहुत सराहा गया। उसके बाद भजन सम्राट प्रभात नागर, दिव्या मंडलोई, आनंद शर्मा, पुनीता व्यास, खुशी नागर सहित अन्य समाज जनों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से समाज जनों उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। सांस्कृतिक सचिव बिंदु मेहता द्वारा कार्यक्रम के दौरान संस्कृति प्रधान रोचक प्रश्नावली रखते हुए विजेताओं को अपनी ओर से पुरस्कृत किया।
स्वागत भाषण अध्यक्ष केदार रावल ने दिया, महासचिव प्रभात नागर ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी, कोषाध्यक्ष दिनेश मेहता ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। विद्योत्तेजक ट्रस्ट के अध्यक्ष असीम त्रिवेदी ने भी ट्रस्ट की गतिविधियों से समाजजनों को अवगत कराया। संचालन प्रभात नागर, दिव्या मंडलोई, ने किया। आभार दीपक शर्मा, योगेश शर्मा ने माना।