April 29, 2024

इंदौर। शहर के एबी रोड पर स्थित कॉपोर्रेट बिल्डिंग में शुक्रवार शाम आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भवन में एक कार्यालय के किसी कक्ष में आग लगी। बताया जाता है कि किचन में लगी आग अन्य भाग में भी फैल गई थी। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था। आग लगने के कुछ समय बाद ही आग पर काबू भी पा लिया गया। अभी त?क किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

सुबह से छाए बादल और आज भी हल्की बूंदाबांदी के आसार
इंदौर। पिछले दो-तीन दिनों से बादलों के कारण गर्मी की तपिश से शहरवासियों को थोड़ी राहत मिल रही है। शुक्रवार सुबह की आसमान में छाए बादलों के साथ सूरज के साथ लुकाछिपी जारी रही। सुबह पूर्वी दक्षिण पूर्वी हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। वहीं तो 24 घंटे में शहर में हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से भी चली। थोड़े समय के लिए कहीं-कहीं धूल भरी आंधी की स्थिति भी दिखाई दी। शुक्रवार सुबह शहर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य था। सुबह न्यूनतम दृश्यता तीन हजार मीटर तक दर्ज की गई और हल्की धुन्ध का असर दिखा। गौरतलब है कि गुरुवार सुबह सूरज की तेज गर्मी ने शहरवासियों को दोपहर तक तपिश का अहसास करवाया। शाम को शहर में बादल छाए और गरज चमक के साथ शहर के कुछ हिस्सो में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान शहर में तेज हवाएं भी चली। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापपमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं दक्षिणी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है और एक द्रोणिका लाइन कर्नाटक स तमिलनाडु गुजर रही है। इस वजह से इंदौर सहित प्रदेश भर में अभी अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों जगह से नमी आ रही है। इंदौर में अगले दो दिन दोपहर बाद बादल छाने के साथ धूल भरी आंधी चलने व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।