April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 100 मीटर लंबी दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दीवार के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन मौके पर मंगवाई गई है और पुलिस के आला अधिकारी और दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं। नोएडा के सेक्टर 21 में जलवायु विहार की यह घटना है।
वहीं आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी कई अन्य लोग दबे हो सकते हैं। पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर आलाधिकारियों के साथ-साथ डॉक्टर्स व एम्बुलेंस भी मौजूद है।