April 29, 2024

उज्जैन। नागझिरी थाने में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने थाने की छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां से निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस पति-पत्नी का विवाद होना बता रही है।
नागिरी थाना प्रभारी विक्रम इवने बताया कि प्रेम रेजीडेंसी मैं रहने वाला उदयभान सिंह किरार शराब पीने का आदी है और नशे में आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता है। दोपहर में पत्नी रेखा किरार उसकी शिकायत दर्ज कराने थाने आई थी। वह भी पत्नी के साथ थाने आ गया था। पत्नी की बात सुनने के बाद उसे थाने में बिठाया गया था और रेखा से शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया। इस दौरान उदय भान में टॉयलेट जाने की बात कही जाने के लिए कहा तो वह दौड़ता हुआ थाने की छत पर चला गया और वहां से छलांग लगा दी। सिर और पैर में गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया है। पत्नी रेखा का कहना था कि पति बिजली विभाग में काम करता है। शराब पीकर आए दिन विवाद करता था।