इंदौर में भूजल स्तर गिरा, निरंजनपुर, लसूड़िया, गांधी नगर में 650 फीट नीचे चला गया

ब्रह्मास्त्र इंदौर। भीषण गर्मी के बीच लोगों को जल संकट से भी हर दिन रूबरू होना पड़ रहा है। पर्यावरण विशेषज्ञ प्रोफेसर संजय व्यास के मुताबिक पिछले सात साल में शहर में भूजल स्तर तेजी से गिरा है। 2015 में यह 13.68 मीटर था, जो गिरकर 2019 में 3.59 मीटर पहुंच गया। अभी 3.20 मीटर के आसपास है। निरंजनपुर, लसूड़िया, गांधी नगर और मूसाखेड़ी क्षेत्र में 650 फीट तक बोरिंग करना पड़ रहे हैं।

हरियाली- सड़क चौड़ीकरण के कारण भी असर

पर्यावरणविद् ओपी जोशी के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण सहित शहर के अन्य निर्माण कार्यों और उनकी तुलना में पौधे नहीं लगाने के कारण शहर का ग्रीन कवर घट गया। इससे तापमान भी बढ़ रहा है। ढाई दशक पहले तक शहर का औसत तापमान 35-36 डिग्री तक था जो अब 43 से 45 तक पहुंच गया है।