MP में सीजन में पहली बार पारा 9°C से नीचे:राजस्थान-बिहार, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली।बंगाल की खाड़ी में बने तूफान अकवान का असर देश के कई राज्यों में दिख रहा है। इसके चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब में कोहरा छाया हुआ है।उधर, दिल्ली में दीपावली के 10 दिन बाद भी हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति AIIMS के पास रही, जहां AQI 354 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अक्षरधाम मंदिर के पास AQI 351 दर्ज हुआ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment