DRI ने रतलाम जंक्शन पर दबोचा, सूटकेस में बनी थी गुप्त कैविटी   ट्रेन में 1.6 करोड़ की ड्रग के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार   -2 किलो एम्फेटामिन नई दिल्ली से मुंबई ले जाई जा रही थी

रतलाम/उज्जैन।  रेवेन्यू इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट DRI ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया।  सूचना के आधार पर नई दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में सवार नाइजीरियन महिला को पकड़ लिया गया। इनपुट पर DRI की टीम ने महिला को 6 अगस्त को रतलाम जंक्शनपर ट्रेन रुकते ही घेराबंदी कर पकडा है।

DRI अफसरों ने महिला के ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो उसमें एक गुप्त पाकेट मिला। उसी में भूरे रंग का प्लास्टिक पैकेट छिपाकर रखा था। पैकेट खोलते ही उसमें से सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ निकला। फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर वो एम्फेटामिन टाइप ड्रग निकला।

2 किलो की कीमत 1.6 करोड़-

जब्त ड्रग का वजन 2 किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। DRI ने ड्रग को जब्त कर महिला को NDPS एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

नेटवर्क का पता लगा रहे-

DRI के अफसरों का कहना है कि महिला किस नेटवर्क के लिए काम कर रही थी और माल कहां सप्लाई होना था, इसकी जांच की जा रही है। DRI केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है।

 

 

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment