इंदौर।इंदौर के नंदबाग में बीजेपी नेत्री और उनके पति के साथ मारपीट हो गई। बताया जाता है कि विवाद आपसी कहासुनी के बीच बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी। शनिवार देर रात दोनों पक्ष थाने पहुंचे और मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनाक्रम नंदबाग का है। यहां पर वार्ड 16 बूथ की बीजेपी अध्यक्ष रिंकू उर्फ दीक्षा के साथ उनके पड़ोसी विजय, राहुल शर्मा व अन्य ने मारपीट कर दी।
हालांकि, घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे का वीडियो बनाते रहे। देर रात दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उनका मेडिकल कराया और मामले में कार्रवाई की।इधर रहवासियों का आरोप है कि बीजेपी नेत्री स्थानीय पार्षद का नाम लेकर आए दिन उनसे बदसलूकी करती हैं। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर उनके बीच हुई मारपीट के वीडियो वायरल हुए हैं।