ब्रह्मास्त्र कोलंबो श्रीलंका के गाले तट के पास ईरान के आधुनिक युद्धपोत आइरिस देना पर कथित पनडुब्बी हमला होने की खबर से हिंद महासागर में हलचल मच गई है। जहाज पर मौजूद 180 क्रू में से 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि कई घायल हैं और बचाव अभियान जारी है। ईरानी नौसेना के जंगी जहाज आइरिस देना पर हुए हमले ने हिंद महासागर में खलबली मचा दी है। श्रीलंका के तट के पास हुए इस हादसे के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी, 79,600 पर कारोबार कर रहा
मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक की तेजी के साथ 79,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 500 अंक की बढ़त है। ये 24,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आॅटो और एनर्जी शेयर्स ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1% की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15% चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना…
Read Moreसीएम पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं नीतीश कुमार
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। इसे लेकर बुधवार शाम 6 बजे से उट आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। इसमें जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे। बैठक के बीच विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है। बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता नहीं चाहते हैं कि नीतीश दिल्ली जाएं। वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है। पार्टी ने…
Read Moreपालघर केमिकल-प्लांट से गैस का रिसाव:इलाके में अफरा-तफरी, 2600 लोगों को सुरक्षित शिफ्ट किया
पालघर।महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक केमिकल प्लांट में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ओलियम गैस का रिसाव हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और आपातकालीन की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।रेस्क्यू टीमें प्लांट से गैस रिसाव रोकने की कोशिश में लगी हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके से करीब 2600 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया है। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।पालघर के एसपी यतीश देशमुख ने बताया- बोइसर स्थित भगेरिया केमिकल्स…
Read Moreसोनिया बोलीं-खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी से हैरानी:यह न्यूट्रल नहीं: जिम्मेदारी से हटना;
नई दिल्ली।कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर भारत सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली की चुप्पी हैरान करने वाली है, यह तटस्थता (न्यूट्रल) नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है।मंगलवार कोआर्टिकल में उन्होंने लिखा- 1 मार्च को ईरान ने पुष्टि की कि उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की एक दिन पहले अमेरिका और इजराइल के टारगेटेड अटैक में हत्या कर दी गई। जब दो देशों की डिप्लोमैट लेवल की बातचीत चल रही हो, तब…
Read Moreछेड़छाड़ से रोकने पर किया चाकू से हमला: युवक ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के नलिया बाखल में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां एक किराना दुकान के सामने मोहम्मद शादाब नामक युवक पर कुछ आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घेराबंदी कर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए चरक भवन में भर्ती कराया गया है।घायल शादाब के अनुसार करीब 15 दिन पहले कुछ युवक उसके घर के पास लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। शादाब ने उन्हें मोहल्ले में आने से मना किया था, जिसके कारण…
Read Moreमहाकाल में आज ही होली:भस्मारती में उड़ा हर्बल गुलाल, ग्रहण के कारण बदला भोग का नियम
उज्जैन।श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। तड़के 4 बजे भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल के साथ पुजारी-पुरोहितों ने हर्बल गुलाल से होली खेली।भगवान शिव के परिवार माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय को भी गुलाल अर्पित किया गया। भगवान महाकाल का हरि ओम जल से अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शकर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया।नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन हुआ। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की…
Read Moreटैंकर को ग्राइंडर से काटते समय झुलसा कर्मचारी: कंपनी मालिक और मैनेजर पर एफआईआर
इंदौर।इंदौर के एबी रोड़ स्थित चार पहिया वाहनों के डेंटिग और पेटिंग कंपनी के मालिक और मैनेजर के खिलाफ आजाद नगर पुलिस ने सोमवार को एफआईआर की है। एक माह पहले काम के दौरान कर्मचारी और टैंकर ड्रायवर झुलस गए थे। मामले में पीड़ित ने सोमवार को थाने में शिकायत की। जिस पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की गई।आजाद नगर पुलिस ने मोहम्मद असलम पुत्र मुश्ताक खान निवासी सम्राट कॉलोनी खजराना की शिकायत पर मालिक मुश्ताक अली खोगर ओर मैनेजर अब्दुल कलाम के खिलाफ लापरवाही बरतने के मामले में एफआईआर…
Read Moreट्रेडिंग के नाम 65.57 लाख की ठगी: लिंक पर किया था क्लिक,; निवेश कराकर दिखाया प्रॉफिट
इंदौर।इंदौर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 65 लाख 57 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर व्यापारी को पहले ग्रुप से जोड़ा, फिर मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम ट्रांसफर करा ली। इस मामले में एरोड्रम पुलिस ने 4 मोबाइल नंबरों के आधार पर सोमवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एरोड्रम के महेश एवेन्यू छोटा बांगड़दा रोड निवासी दीपक चांदोरे ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में वह फेसबुक पर रील देख रहा…
Read Moreपांच माह तक चला 21 सुंदरकांड पाठ
शुजालपुर। ग्राम जामनेर में विजयादशमी पर लिया गया 21 सुंदरकांड पाठ का संकल्प 28 फ रवरी की रात्रि को भव्य आयोजन के साथ पूर्ण हुआ। पांच माह तक प्रति शनिवार एवं मंगलवार विभिन्न मंदिरों में निरंतर सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया, जो क्षेत्र के इतिहास में पहली बार हुआ। संकल्पकर्ता एडवोकेट अमित मालवीय के नेतृत्व में चले इस धार्मिक अभियान का समापन मां महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। जय सीताराम सुंदरकांड मंडली द्वारा सस्वर पाठ तथा भजन संध्या…
Read More