पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं। इसे लेकर बुधवार शाम 6 बजे से उट आवास पर अहम बैठक बुलाई गई। इसमें जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे। बैठक के बीच विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अंतिम फैसला नीतीश कुमार को लेना है। बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता नहीं चाहते हैं कि नीतीश दिल्ली जाएं। वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है। पार्टी ने अभी तक इन चर्चाओं का खंडन नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है।
सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं नीतीश कुमार