इंदौर की टीचर ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, मरने के बाद अंगदान और संपत्ति दान की इंदौर के सरकारी स्कूल की शिक्षिका चंद्रकांता जेठानी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु (Euthanasia) की मांग की है। वे दुर्लभ बीमारी ओस्टियोजेनेसिस इंपरफेक्टा से जूझ रही हैं, जिससे उनका शरीर कमजोर हो गया है और वे अधिकांश समय व्हीलचेयर पर रहती हैं। चंद्रकांता का कहना है कि 2020 में सर्जरी के दौरान हुए गलत इलाज ने उनकी हालत और बिगाड़ दी। निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया, कई हड्डियां टूट गईं और…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की हकीकत: आधे पौधे सूखे, ट्री-गार्ड का टेंडर फाइलों में दबा
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की हकीकत: आधे पौधे सूखे, ट्री-गार्ड का टेंडर फाइलों में दबा उज्जैन नगर निगम का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान हकीकत में जमीन पर विफल साबित हो रहा है। पिछले साल निगम ने जनसहयोग से करीब एक लाख पौधे लगाए थे। इनकी सुरक्षा के लिए 27 लाख रुपए के ट्री-गार्ड का टेंडर निकाला गया, कंपनियों ने इसमें रुचि भी दिखाई, लेकिन अफसरों ने दर ही स्वीकृत नहीं की। नतीजा, ट्री-गार्ड कभी नहीं लग पाए और खुले में पड़े पौधे मवेशियों द्वारा नष्ट या…
Read Moreराजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई विपिन ने घटनास्थल पर कराया पूजन, हाईकोर्ट में करेंगे अपील
राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई विपिन ने घटनास्थल पर कराया पूजन, हाईकोर्ट में करेंगे अपील इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को राजा के भाई विपिन रघुवंशी सोहरा पहुंचे। यहां राजा की हत्या हुई थी। विपिन ने घटनास्थल पर पूजन कराया ताकि भाई की आत्मा को शांति और मोक्ष मिल सके। उन्होंने वहां की तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड किए। जमानत रद्द करने की तैयारीसूत्रों के अनुसार, विपिन शुक्रवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं, जिसमें आरोपी शिलोम जेम्स की जमानत रद्द करने की मांग की जाएगी।…
Read Moreस्कूल की जर्जर इमारत: बच्चों की पढ़ाई पर संकट
स्कूल की जर्जर इमारत: बच्चों की पढ़ाई पर संकट उज्जैन जिले के खाचरौद जनपद की ग्राम पंचायत रतन्याखेड़ी का प्राथमिक स्कूल भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। दीवारों का प्लास्टर उखड़ गया है, ईंटें साफ नजर आने लगी हैं, दरवाजे सड़कर टूट चुके हैं और छत पर घास उग आई है। यह हालात पिछले तीन साल से बने हुए हैं। स्थिति इतनी खराब है कि नन्हे बच्चों की कक्षाएं गांव से आधा किमी दूर स्थित मिडिल स्कूल में लगाई जा रही हैं। प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर होने के…
Read Moreबाबा गुमानदेव हनुमान ने दिया प्रकृति के संरक्षण संवर्धन का संदेश बाबा गुमानदेव हनुमानजी महाराज का श्रावण मास में किया झूला झूलते हुए आकर्षक श्रृंगार
उज्जैन। पीपलीनाका रोड स्थित अति प्राचीन बाबा गुमानदेव हनुमानजी महाराज का हरियाली अमावस्या पर आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा गुमानदेव ने प्रकृति के संरक्षण संवर्धन का संदेश दिया। गादीपति पं चंदन श्यामणारायण व्यास ने बताया कि हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर बाबा गुमानदेव हनुमान जी महाराज का श्रावण मास में झूला झूलते हुए आकर्षक श्रृंगार किया गया। जिसमें प्रकृति के संरक्षण संवर्धन का संदेश दिया गया। अमावस्या पर सांय 7 बजे महा आरती कर प्रसाद स्वरूप सभी भक्तों को एक एक पौधा दिया गया।
Read More10 करोड़ की लागत से मंगलनाथ में गुंबद सहित कई निर्माण होंगे – मंदिर समिति के कोष से खर्च होगी राशि, यूडीए ने टेंडर निकाले
दैनिक अवंतिका उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में जल्द ही अधूरे पड़े निर्माण कार्य पूरे कराए जाएंगे। यहां गुंबद सहित कई कार्य है जो करीब 10 करोड़ रुपए से पूरे होने है। यह राशि मंदिर समिति के कोष से खर्च की जाएगी। इस कार्य के लिए यूडीए ने टेंडर निकाल दिए है। ये कार्य जैसे ही पूरे होत हैं इसके दूसरे चरण में सिंहस्थ 2028 के मद से यहां मंदिर के अंदर रेलिंग आदि के काम किए जाएंगे। मंगलनाथ मंदिर में देश विदेश से प्रतिदिन हजारों लोग दर्शन व पूजन…
Read Moreहरियाली अमावस्या पर मीरा माधव मंदिर पंवासा पर प्राकृतिक श्रृंगार*
उज्जैन : श्री मीरा माधव मंदिर मक्सी रोड पंवासा पर हरियाली अमावस्या के अवसर पर प्राकृतिक पौधों व पत्तियां से श्रृंगार किया गया पं अजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि मंदिर परिसर स्थित वाटिका में कई तरह के औषधीय पौधे तथा प्राचीन पौधे जिसमें कदंब, रुद्राक्ष, सफेद जामुन,विद्या, लाल चंदन ,पंचवटी, पीला चंदन,रुद्राक्ष,ब्रह्म कमल, बिल्व पत्र कई तरह के गुलाब, मोगरा,आदि अन्य सुगंधित प्रजाति के पौधे भी लगे हैं।पंडित अविनाश बटवाल द्वारा विशेष श्रंगार कर श्री कृष्ण और मीरा जी को सजाया गया। इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ…
Read Moreहरियाली अमावस्या पर चक से निकली कावड़ यात्रा ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाया जल सैकड़ों माता बहनों ने सिर पर रखा जल से भरा कलश, जगह जगज हुआ भव्य स्वागत
उज्जैन। बाबा महाकाल की पावन धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। अनेकों एक कावड़ यात्राएं बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग पर जल अर्पण करने दूर दराज से आ रही है। इसी कड़ी में धार्मिक नगरी के समीप लगा हुआ गांव चक के मनकामेश्वर महादेव मंदिर से ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर तक की कावड़ यात्रा से निकाल बाबा महाकाल को जल अर्पित किया गया। जानकारी देते हुए जनपद पंचायत सदस्य महेश कछावा ने बताया कि हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर मनकामेश्वर महादेव चक से एक भव्य…
Read Moreनए एसडीओ को मालूम नहीं दो माह बाद भी नीलगाय को करंट लगा मारने वाले आरोपी नहीं मिले -डीएफओ बोले नोटिस देकर जवाब मांगे हैं,प्रथम श्रेणी अधिकारी पर प्रकरण के लिए शासन से स्वीकृति लेना होगी
उज्जैन। दो माह पूर्व करंट से उद्यानिकी विभाग की नर्सरी में नीलगाय की मौत के मामले में वन विभाग को अब तक आरोपी नहीं मिले हैं। मामला अब भी पंचनामा और बयान के स्तर पर ही सिमटा हुआ है। नए आए एसडीओ विक्रमसिंह सौलंकी को इसकी जानकारी ही नहीं है। बकौल श्री सौलंकी मैंने एक माह के दरमियान ही ज्वाईन किया है। मुझे अब तक प्रकरण जानकारी में ही नहीं दिया गया। उज्जैन जिला मुख्यालय के प्रशासनिक जोन के नजदीक उद्यानिकी विभाग की नर्सरी है। इसमें आम की विभिन्न प्रजातियों…
Read Moreमहाकाल की हर सवारी में बढ़ रही भीड़ अभी दो सवारी और नागपंचमी पर्व बाकी – प्रशासन को इस दौरान 8 से 10 लाख लोगों के उमड़ने की संभा
दैनिक अवंतिका उज्जैन। श्रावण में निकल रही महाकाल की हर सवारी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। अभी दो और सवारी व नागपंचमी जैसा बड़ा पर्व तो बाकी है। प्रशासन की माने तो इस दौरान 8 से 10 लाख लोग उज्जैन में उमड़ सकते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए ही आगामी सवारियों व पर्व की तैयारी की जा रही है। पहली सवारी में ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा था। करीब 5 लाख लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे। दूसरी सवारी में एक लाख लोग…
Read More