फिल्मी अंदाज में दौड़ी 5 गांवो तक पुलिस की गाड़ी – पिकअप में भरे थे मवेशी, मिली 60 लीटर शराब

उज्जैन। प्रभात गश्त में रविवार सुबह सूचना मिली कि पिकअप में वध के लिए मवेशी लेकर दो लोग जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन पिकअप को रोकने के लिए फिल्मी अंदाज में पुलिस को पांच गांव के बीच सौ किलोमीटर तक अपनी गाड़ी दौड़ना पड़ गई। आखिरकार पिकअप को रोका गया। मवेशियों के साथ जहरीली शराब भी बरामद हो गई। भाटपचलाना पुलिस रविवार तड़के प्रभात गश्त कर रही थी, तभी खबर मिली की रतलाम के ग्राम कमेड से 2 व्यक्ति बिना नंबर की पिकअप गाड़ी में मवेशियों को…

Read More

इंगोरिया में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा चरित्रशंका में पति ने दबाया था पत्नी का गला

उज्जैन/इंगोरिया। ग्राम बलेडी में शनिवार सुबह 2 बच्चों की मां घर में मृत पड़ी मिली थी। जांच में मारपीट होना और गला दबाया जाना सामने आया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और 24 घंटे में हत्या का सुराग तलाशकर मृतिका के पति को हिरासत में ले लिया। चरित्रशंका में उसने हत्या का अंजाम दिया था। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलेड़ी में रहने वाले कनीराम पिता भैरूलाल ने शनिवार सुबह पुलिस को सूूचना देकर बताया था कि उसकी बहू सपना घर में मृत अवस्था में पड़ी है।…

Read More

सेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया  जय हिन्द, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारो से गूंज उठी अवंतिका नगरी

उज्जैन। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में रविवार को कांग्रेस द्वारा जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा महाकाल चौराहे से शुरू हुई जो गुदरी चौराहा, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची। यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर निकाली गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में जय हिन्द यात्रा निकाली गई। देश की वीर सेना के सम्मान में निकली भव्य जय हिन्द तिरंगा यात्रा की शुरुआत महाकाल मंदिर से हुई।…

Read More

इस्कॉन मंदिर में नौका विहार कर रहे  राधा-कृष्ण, हजारों भक्त उमड़ रहे

\ दैनिक अवंतिका उज्जैन।  भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में ज्येष्ठ मास में भगवान श्री कृष्ण राधा रानी के संग नौका विहार कर रहे हैं। भीषण गर्मी से राहत के लिए मंदिर में सात दिनी नौका विहार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।  मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया नौका विहार के लिए मंदिर परिसर में सरोवर का अस्थाई निर्माण किया गया है। यह उत्सव नृसिंह जयंती से प्रारंभ हुआ था। भगवान के विग्रह के रूप में निर्मित प्रतिमा को नौका में विराजित करने से पहले चंदन का लेपन कर किया…

Read More

25 मई से लगेगी रोहिणी, 13 दिन रहेगा वर्षा ऋतु का प्रभाव  – सूर्य बदलेंगे नक्षत्र, नौतपा के 9 दिन आंधी-तूफान और तेज वर्षा के योग 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  सूर्य 25 मई की सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर नक्षत्र बदलेंगे। सूर्य अब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही रोहिणी शुरू होगी। इस दौरान मौसम में बदलाव होगा। 13 दिनों तक वर्षा ऋतु का प्रभाव देखने को मिलेगा।  उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि नौतपा के 9 दिनों में कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान और तेज वर्षा के भी योग बन रहे हैं। सूर्य के रोहिणी में प्रवेश के साथ ही विभिन्न राज्यों में अलग-अलग मौसम की स्थिति देखने को मिलेगी। वृषभ…

Read More

दादू निर्वाण उत्सव पर 20 मई को निकलेगी शोभा यात्रा – महामंडलेश्वर ज्ञान दास के सानिध्य में संत समागम, महाआरती

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  दादू निर्वाण महोत्सव का आयोजन 20 मई को सिद्धवट मार्ग स्थित दादू राम आश्रम पर महामंडलेश्वर 1008 श्री ज्ञान दास जी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संत समागम, महाआरती व भंडारा होगा।  महाराजश्री ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्म ऋषि संत प्रवर दादू दयाल महाराज के निर्वाण दिवस के अवसर पर यह 18 वां आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह संत पूजन, प्रसादी आदि होगी व शाम 4.30 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें बैंड, डीजे,…

Read More

देश-विदेश के लोग उज्जैन आकर मंगलनाथ  मंदिर में करोड़ों रुपए की भातपूजा करा गए

दैनिक अवंतिका उज्जैन। मप्र के उज्जैन में स्थित मंगलनाथ का मंदिर दुनियाभर में भातपूजा के लिए प्रसिद्ध है। यहां मंगल की शांति व खासकर मंगलदोष के निवारण हेतु विवाह आदि में आ रही बाधा को दूर करने के लिए देश-विदेश के लोग भातपूजा कराने के लिए हजारों की संख्या में उमड़ते हैं।  मंगलनाथ मंदिर के महंत अमर भारती ने बताया कि पूरी दुनिया में यह एक ही मंदिर है जहां मंगल की भातपूजा की जाती है। उज्जैन में स्थित यह स्थान भगवान मंगलदेव की जन्म स्थली के रूप में विश्व विख्यात…

Read More

इंदौर रोड हरी फाटक क्षेत्र की कॉलोनी के सर्विस रोड पर भरा बारिश का पानी, रहवासी परेशान बारिश के दौरान हर बार बिगड़ते हैं यहां के हालात, ग्रीन पार्क कॉलोनी के लोग परेशान

उज्जैन। इंदौर रोड हरी फाटक क्षेत्र में स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में जाने के लिए यहां के रहवासी शिप्रा ढाबे के समीप जो सर्विस रोड बनाया गया है उसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन दिनों सर्विस रोड की दुर्दशा बिगड़ी हुई है। बारिश के पानी की वजह से पूरा सर्विस रोड पानी से लबालब भरा हुआ है। रहवासियों का कहना है कि पानी की निकासी नहीं है यहां के नाले नालियां चौंक पड़े हैं बारिश के दौरान हमेशा यह स्थिति बनी रहती है जब भी बारिश होती है तो सर्विस…

Read More

महाकाल मंदिर में भक्तों को मिली नई सुविधाएं: टनल की छत पर लगे कूलर-पंखे, LED स्क्रीन पर दर्शन का इंतजाम; पेयजल व्यवस्था भी सुदृढ़

महाकाल मंदिर में भक्तों को मिली नई सुविधाएं: टनल की छत पर लगे कूलर-पंखे, LED स्क्रीन पर दर्शन का इंतजाम; पेयजल व्यवस्था भी सुदृढ़ उज्जैन। विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब गर्मी और भीड़भाड़ की परेशानी कम हो गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा टनल दर्शन मार्ग में कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इनमें छत पर लगाए गए कूलर-पंखे, LED स्क्रीन पर लाइव दर्शन, और बेहतर पेयजल व्यवस्था प्रमुख हैं। 🌞 गर्मी से राहत:…

Read More

🚣‍♂️ उज्जैन इस्कॉन मंदिर में भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम — नौका विहार महोत्सव का भव्य समापन

🚣‍♂️ उज्जैन इस्कॉन मंदिर में भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम — नौका विहार महोत्सव का भव्य समापन उज्जैन। भारत की आध्यात्मिक राजधानी उज्जैन स्थित इंटरनेशनल कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) मंदिर में इन दिनों भक्ति, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। नृसिंह चतुर्दशी से प्रारंभ हुआ सात दिवसीय नौका विहार महोत्सव आज अपने समापन सत्र की ओर बढ़ गया है, जिसमें देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे हैं। 🌸 शीतलता, सौंदर्य और सेवा का संगम ग्रीष्म ऋतु की तपन के बीच, भगवान श्रीकृष्ण को…

Read More