ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/वाशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल सितंबर की शुरूआत में चीन गए थे, जहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दोस्ताना मुलाकात की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद भारत ने अमेरिका के साथ बिगड़ते रिश्तों को संभालने की कोशिशें तेज कर दीं। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को वॉशिंगटन भेजा गया। वहां उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
भाजपा सुप्रीमो नवीन की टीम में बढ़ सकता है मध्य प्रदेश का कद, अभी जटिया, धुर्वे एवं आर्य तीन शामिल इस बार इसके बढ़ने की संभावना प्रबल
प्रदेश से महिला एवं युवा को भी नई टीम में अच्छे पद मिलने की आस जगी ब्रह्मास्त्र उज्जैन लोकसभा में प्रदेश से भाजपा को सभी 29 सीटों पर विजय मिली थी। मध्यप्रदेश एक मात्र ऐसा प्रदेश है जहां से लोकसभा में एक भी विपक्षी नहीं हैं। ऐसे में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में मध्य प्रदेश का प्रभाव बढ़ने की प्रबल संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। बिहार में हाल ही में हुए चुनाव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का भी जादू चला था। अभी तक…
Read Moreदोस्त के फोन में देखी थी बहन की न्यूड फोटो, दुबई में मर्डर का प्लान बनाया
गुरुग्राम। गुरुग्राम में सुहेब हत्याकांड में खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि सुहेब और जिशान दुबई में साथ काम करते थे। इसी दौरान जिशान ने सुहेब के मोबाइल में अपनी बहन की न्यूड फोटो देख ली थीं, जिसके बाद उसे दोनों के बीच अफेयर होने का शक हुआ। जिशान ने दुबई में ही सुहेब की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी, लेकिन उसे वहां ऐसा करने का अवसर नहीं मिला। लगभग डेढ़ साल बाद जब दोनों भारत वापस लौटे, तो जिशान ने अपनी योजना पर…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने कहा अनिल अंबानी देश नहीं छोड़ेंगे
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप जुड़े 40 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में जांच एजेंसियों पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा- सीबीआई और ईडी जांच में देरी का कारण नहीं बता सकीं। दोनों एजेंसियां पहले ही काफी समय ले चुकी हैं। आगे ऐसी ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने सीबीआइ और ईडी से चार हफ्ते में ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने यह रिकॉर्ड किया कि अनिल अंबानी उसकी…
Read Moreअमेरिकी अखबार में छंटनी-शशि थरूर के बेटे की नौकरी गई
वॉशिंगटन। अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को बड़े पैमाने पर छंटनी की। इस छंटनी में वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय मामलों के कॉलमिस्ट ईशान थरूर भी शामिल हैं। ईशान थरूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि वॉशिंगटन पोस्ट और इंटरनेशनल टीम के कई शानदार पत्रकारों के साथ उन्हें भी नौकरी से निकाला गया है और यह न्यूज रूम के लिए बेहद दुखद दिन है। कंपनी पिछले कई सालों से घाटे में चल रही थी। इसके चलते…
Read Moreयूपी में एसआईआर पर आर-पार के मूड में अखिलेश यादव
लखनऊ। यूपी में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर में सपा की तरफ से बड़ी धांधली का आरोप लगाया जा रहा है। अखिलेश यादव खुले तौर पर कह रहे हैं कि आयोग और भाजपा दोनों मिले हुए हैं। सुनियोजित और संगठित तरीके से लोगों के नाम काटने की तैयारी है। इन पर चुनाव आयोग की नियमावली में दिए गए प्रावधानों के तहत एफआईआर होनी चाहिए। अखिलेश पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह आक्रामक हैं। सपा के आरोपों की जमीनी हकीकत क्या है? इसे लेकर एक्सपर्ट का क्या…
Read Moreमेडिसिटी परियोजना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल का 27 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा
उज्जैन। सिंहस्थ २०२८ को लेकर विभिन्न प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है ताकि इन्हें तय समय सीमा पर पूरा किया जा सके। इसी कड़ी में मेडिसिटी परियोजना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल का 27 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा छात्रावास के 4 बहुमंजिला भवनों का काम छत तक पूरा किया जा चुका है। फिलहाल तेजी से इसका काम किया जा रहा है। 21 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब 592.33 करोड़ रुपए की लागत से 14.97 एकड़…
Read Moreकट मारने की बात पर बाइक सवार अज्ञात युवकों ने मारे चाकू,चले लात-घूंसे
उज्जैन। बिरला अस्पताल चौराहा पर मंगलवार-बुधवार रात बाइक पर सवार लोकेश पिता किशोर कुमार माली 20 साल निवासी भानपुरा मंदसौर हाल मुकाम महाशक्ति नगर को बाइक पर सवार अज्ञात 2 युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल लोकेश ने बताया कि वह घर लौट रहा था, उसी दौरान बाइक से आये 2 युवकों ने कट मारा। इसी को लेकर उनसे देखकर बाइक चलाने की बात कहीं तो उन्होने विवाद करते हुए पहले थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की और चाकू मार दिया। वह दोनों को पहचानता नहीं है। मामले में माधवनगर…
Read Moreजयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस से महिला यात्री का चोरी हुआ पर्स,
उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों के साथ होने वाली वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी होना सामने आया है। जयपुर की रहने वाली प्रभावती करनूल जाने के लिये ट्रेन में सवार हुई थी। कोच ए-1 में यात्रा के दौरान रात में नींद लग गई। जब आंख खुली तो पर्स गायब था। 5 हजार रूपये नगद, मोबाइल और दस्तावेज रखे थे। ट्रेन के इटारसी पहुंचने पर प्रभावती ने मामले की शिकायत जीआरपी पहुंच की। पूछताछ में पता चला कि पर्स उज्जैन से…
Read Moreयुवक ने लाठी से किया हमला, पुलिस ने लिया हिरासत में शासकीय विद्यालय से सेवानिवृत्त 85 साल के प्राचार्य की हत्या
उज्जैन। शासकीय माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त 85 साल के प्राचार्य की बुधवार को हत्या कर दी गई। युवक ने लाठी से सिर पर 5 से 6 बार वार किये थे। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसके खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। भैरवगढ़ क्षेत्र के पिपली बाजार स्थित गणेश मंदिर के पास रहने वाले रमाशंकर शर्मा 85 साल शासकीय माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार दोपहर पैदल घर से सिद्धवट की ओर जा रहे…
Read More