वॉशिंगटन। अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने बुधवार को बड़े पैमाने पर छंटनी की। इस छंटनी में वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय मामलों के कॉलमिस्ट ईशान थरूर भी शामिल हैं। ईशान थरूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि वॉशिंगटन पोस्ट और इंटरनेशनल टीम के कई शानदार पत्रकारों के साथ उन्हें भी नौकरी से निकाला गया है और यह न्यूज रूम के लिए बेहद दुखद दिन है। कंपनी पिछले कई सालों से घाटे में चल रही थी। इसके चलते लगभग 30% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसमें न्यूजरूम के करीब 800 पत्रकारों में से 300 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
अमेरिकी अखबार में छंटनी-शशि थरूर के बेटे की नौकरी गई