रिपोर्ट लिखाने पहुंचे BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटा:विधायक समर्थकों ने किया घेराव, TI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाने में शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे और उनके जीजा पंकज चौबे के साथ मारपीट करने और घसीटने का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक गोलू शुक्ला के 400 से ज्यादा समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।हंगामा बढ़ने पर एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा पहुंचे। उन्होंने देर रात टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह समेत 7 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद विरोध शांत हुआ।

Read More

ट्रम्प ने नाराजगी जताई:कहा- पिल्लै को कोई नहीं जानता; मैंने 8 युद्ध रोके, हर युद्ध पर शांति पुरस्कार मिलना था

वॉशिंगटन डीसी।ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह पुरस्कार उन्हें नहीं देकर नॉर्वे ने अपने ऊपर ऐसा दाग लगा लिया है, जो कभी नहीं मिटेगा।ट्रम्प ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक बताते हुए कहा कि उन्हें हर जंग रोकने के लिए आठ बार पुरस्कार मिलना चाहिए था।इस साल नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की पूर्व UN मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लै को दिया गया है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें कोई नहीं जानता। ट्रम्प बोले,नोबेल पुरस्कार आज…

Read More

नितिन नवीन बोले- INDIA ब्लॉक और CJP दो अराजक गुट: सरकार सख्ती से निपटेगी

नई दिल्ली।भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आज देश में बेहद खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। दो अराजक गुट देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। एक का नेतृत्व INDIA ब्लॉक के राहुल गांधी और दूसरे का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रही है।नितिन नवीन कहा- INDIA ब्लॉक और CJP में होड़ लगी है कि कौन ज्यादा अराजकता फैलाएगा। भारत की जनता उनके…

Read More

ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में: CJP प्रदर्शकारियों ने बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने 1000 लोगों को पकड़ा

नई दिल्ली। बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मनिक सरकार को हिरासत में लिया गया।वहीं, जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब एक हजार CJP समर्थकों को राजधानी की अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं। यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी उनके गुरुग्राम के घर से हिरासत में लिया गया।CJP ने अभिजीत दीपके का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो जारी किया है। इसमें…

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर चली पुलिस की कॉम्बिंग गश्त

उज्जैन। जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अपराधियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया।  गुरूवार-शुक्रवार की रात की गई गश्त में 73 स्थायी और 86 गिरफ्तारी वारंट की तामील की। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर 2 दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त की जा रही है। बुधवार-गुरूवार रात तराना अनुभाग के 3 थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया था। वहीं गुरूवार-शुक्रवार रात पुलिस ने जिले के सभी ग्रामीण थाना क्षेत्रों में एक साथ काम्बिंग…

Read More

उज्जैन-बड़नगर मार्ग पर आयशर-कार की भिड़ंत

उज्जैन। बड़नगर-उज्जैन मार्ग पर शुक्रवार रात आयशर-कार की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आयशर पलटने से मार्ग पर जाम के हालत बन गये। घटना में किसी को चोंट नहीं आई, आयशर चालक की गलती होने पर पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। चिंतमाण थाना पुलिस ने बताया कि शाम 7.30 बजे के उज्जैन-बड़नगर मार्ग गंभीर नदी पुलिया से पहले नलवा में कार और आयशर के बीच भिड़ंत हो गई थी। आयशर चालक मोबाइल पर बात करते हुये ड्रायविंग कर रहा था। जिससे उसका संतुलन…

Read More

गिरफ्त में बालिका को धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला युवक

उज्जैन। बालिका को फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है। मामला महिदपुर थाना क्षेत्र का है। 16 वर्षीय बालिका के साथ सालभर पहले  शुभम पिता जालमसिंह चौहान निवासी ग्राम चितावद द्वारा दुष्कर्म किया था और  धमकाया था। कुछ दिन पहले फिर से बालिका को अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया, बालिका ने विरोध किया तो फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। बालिका उसकी हरकतों…

Read More

-बागरी समुदाय के बदमाशों से खुला 6 चोरियों का राज खेतों से मोटर-ट्रांसफार्मर से आॅयल करते थे चोरी

उज्जैन। पिछले कुछ दिनों के दौरान नागदा में हुई चोरी की तीन वारदातों में शामिल बागरी समुदाय गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उनसे 6 चोरी की वारदातों का खुलासा हो गया। बदमाशों को रिमांड पर लेकर 9 लाख से अधिक का सामान बरामद किया गया है। नागदा थाना निरीक्षक अमृतलाल गवरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में चोरी के तीन मामले सामने आये थे। जिसमें एक खेत से पानी मोटर, तांबे की केबल, ट्रांसफार्मर से आॅयल और एक दुकान से किराना सामान चोरी…

Read More

नाबालिग से गैंगरेप मामले में अब तक 8 गिरफ्तार

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के कानीपुरा मार्ग पर रहने वाली 16 साल की किशोरी 26 सितंबर को लापता हो गई थी। 2 दिन मिलने पर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने बयान दर्ज कर जीवाजीगंज क्षेत्र के रहने वाले 2 नाबालिगों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में 5 साथियों की जानकारी सामने आई थी। जिनकी गिरफ्तारी के लगतार प्रयास किये जा रहे थे। 2 दिन पहले 4 युवकों ओर गिरफ्तारी कर ली थी। वहीं शुक्रवार को गैंगरेप में शामिल 8 आरोपी…

Read More

ओबीसी के लिए जनगणना में अलग कॉलम जोड़ने की मांग, कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

उज्जैन। जाति जनगणना 2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर शुक्रवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोठी स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में मांग की गई कि जनगणना के प्रश्न क्रमांक 10 में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ा जाए। साथ ही वर्ग और जाति की जानकारी अलग-अलग दर्ज की जाए, ताकि ओबीसी वर्ग की जनसंख्या…

Read More