सांवलिया सेठ के चढ़ावे का रिकॉर्ड टूटा, 51 करोड़ आए

भक्तों ने 1 किलो से ज्यादा सोना, 207 किलो से ज्यादा चांदी दान की ब्रह्मास्त्र चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ (मेवाड़) के कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी सेठ मंदिर को दान में मिली राशि ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गुरुवार को हुए छठे और आखिरी राउंड में गिनती पूरी हुई। इसी के साथ सभी राउंड के नकद चढ़ावे, आॅनलाइन ट्रांजैक्शन के रुपए जोड़कर कुल 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए चढ़ावा आया। मंदिर के इतिहास में यह पहली बार है, जब भंडार ने 51 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस बार न सिर्फ…

Read More

खैबर प्रांत के सीएम को पीटा, सेना के आदेश पर पुलिस ने लात-घूंसे चलाए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा राज्य के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को पुलिस ने गुरुवार को सड़क पर गिराकर पीटा। सोहेल पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में प्रदर्शन के लिए रावलपिंडी की अडियाला जेल पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई सेना के निर्देश पर की गई। जेल परिसर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात थी और पीटीआई समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ रही थी। जब केपी के मुख्यमंत्री अफरीदी गुरुवार को खुद जेल पहुंचे, तो हालात बिगड़ गए। पुलिस ने उन्हें और उनके साथ आए नेताओं को आगे बढ़ने से रोक…

Read More

व्हाइट हाउस के पास हमले में महिला सैनिक की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास बुधवार को हुए हमले में घायल महिला नेशनल गार्ड सारा बेकस्ट्रॉम की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ट्रम्प ने बताया कि दूसरे सैनिक एंड्रयू वॉल्फ की हालत सीरियस है। दोनों वेस्ट गार्ड्स वर्जीनिया नेशनल गार्ड से जुड़े थे और अगस्त की शुरूआत में एक सुरक्षा मिशन पर वॉशिंगटन डीसी भेजे गए थे। ट्रम्प ने कहा- ‘सारा अब हमारे बीच नहीं हैं और उनके माता-पिता इस समय बेहद दुख में हैं। बेकस्ट्रॉम प्रतिभाशाली नेशनल गार्ड…

Read More

रूस कभी यूरोप पर हमला नहीं करेगा:कागज पर लिखकर देने को तैयार हूं

बिश्केक। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस कभी यूरोप पर हमला नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर यूरोप चाहे तो वह उन्हें लिखित आश्वासन देने को तैयार हैं। उन्होंने यूरोप पर रूसी हमले की आशंका को पूरी तरह बकवास बताया है। पुतिन ने कहा कि यूरोपीय नेता सिर्फ हथियार बनाने वाली कंपनियों के तलवे चाट रहे हैं। वे अपनी जनता के लिए एक झूठा वहम पैदा करना चाहते हैं। इसे पहले मंगलवार को जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल ने आरोप लगाया था कि रूस अगले चार…

Read More

दो पेंशन स्कीम की फांस में फंसे हुए है कर्मचारी और अधिकारी

कमेटी तो बनी लेकिन आज तक कोई सिफारिश नहीं की सरकार को उज्जैन। उज्जैन जिले सहित पूरे मप्र में पदस्थ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत दो लाख कर्मचारी-अधिकारी केंद्र सरकार की यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम)और एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) की फांस में फंसे हुए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि प्रदेश में यूपीएस लागू करने के लिए सरकार ने जो कमेटी बनाई है उसने आज तक कोई सिफारिश सरकार को नहीं की है। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का विकल्प चुनने की अंतिम तारीख नजदीक…

Read More

हरिफाटक ब्रिज पर टला हादसा, महिला के गले पर आई चायना डोर

उज्जैन। पंतगबाजी के दौरान प्रतिबंधित चायना डोर की दस्तक सामने आने लगी है। गुरूवार को हरिफाटक ब्रिज पर महिला के गले पर चायना डोर आ गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। जिस तरह से पहला मामला सामने आया है उसको लेकर पुलिस और प्रशासन का फिर से अलर्ट होना पड़ेगा। मकर संक्रांति पर्व को डेढ़ माह का समय बचा है, लेकिन आसमान में पतंग उड़ान भरी दिखाई देने लगी है। पतंग उड़ाने के लिये अब भी चायना डोर का उपयोग होना सामने आ रहा है। जिसका पहला मामला…

Read More

राहुल नाम की आईडी से होटल में रूका था आसिफ -हिन्दू युवती थी साथ, जागरण मंच ने बुलाई पुलिस

उज्जैन। कानपुर का रहने वाला मुस्लिम युवक हिन्दू नाम की आईडी देकर युवती के साथ होटल में ठहरा था। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का खबर मिली तो होटल पहुंचे और पुलिस बुलाई। मुस्लिम युवक अपने साथ आई युवती को बहन बता रहा था। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को खबर मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिन्दू युवती के साथ उज्जैन आया है, होटल में ठहरने के लिये घूम रहा है। वह चार होटल के चक्कर लगा चुका है। उसने नीलगंगा मंछामन क्षेत्र…

Read More

फाजलपुरा में चालक को पुलिस से उलझना पड़ा महंगा गाडी आगे कर लगाया जाम, 12,500 का काटा चालान

उज्जैन। तेजगति से गाड़ी आगे निकालने और गलत दिशा में खड़ी कर यातायात बाधित करने वाले कार चालक को पुलिस ने उलझना महंगा पड़ गया। पुलिस ने लायसेंस, नम्बर प्लेट नहीं होने पर 12 हजार 500 रूपये का चालान काटा है। जीवाजीगंज थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण के साथ यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। बुधवार रात सीएसपी पुष्पा प्रजापति के साथ उनके अनुभाग में मोबाइल पेट्रोलिंग की…

Read More

अपर संचालक नियुक्ति पर जनसंपर्क विभाग में विरोध -अधिकारी संघ के साथ कर्मचारियों ने आदेश निरस्त करने अन्यथा कलमबंद हडताल का ज्ञापन दिया

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क संचालनालय अधिकारी संघ ने कर्मचारियों के साथ बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को अपर संचालक नियुक्ति के मामले में कडा विरोध जता दिया है। इसे लेकर जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना को ज्ञापन देते हुए तत्काल आदेश निरस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन में आदेश निरस्त न होने की दशा में गुरूवार से ही प्रदेश भर में कलमबंद हडताल की चेतावनी दी गई थी। राज्य शासन ने बुधवार को जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी गणेश शंकर…

Read More

आईएएस वर्मा के बयान को लेकर ब्राह्मण समाज की महिला इकाई ने किया प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा 

उज्जैन। मध्यप्रदेश के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) संतोष वर्मा के विवादित बयान ने ब्राह्मण समाज में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। गुरुवार को ब्राह्मण समाज की महिला इकाई ने प्रदर्शन किया और पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम पुलिस उप अधीक्षक एवं सीएसपी को ज्ञापन दिया। संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी तथा निलंबन की मांग की। ब्राह्मण समाज का आरोप है कि 23 नवम्बर 2025 को अजाक्स की बैठक के दौरान संतोष वर्मा ने अपने भाषण में ब्राह्मण समाज की बेटियों को…

Read More