आम उपभोक्ता घर के लिए परेशान, होटल वालों को सुलभता से मिल रही गैस टंकी की कमी, एडजस्टमेंट वालों को मिल रही दलाल सक्रिय हुए ,शादी विवाह में भी अतिरिक्त व्यय पर उपलब्ध करवा रहे

  उज्जैन। गैस टंकी की कमी का असर आम उपभोक्ता पर ज्यादा असर कर रहा है। बाजार में व्यवसायिक उपयोग का काम करने वालों को यह अब दलालों के माध्यम से सुलभता से मिल रही है। यही नहीं एडजस्टमेंट वालों को भी दलाल उपलब्ध करवा रहे हैं। नियमों का बंधन घर की रसोई के लिए भारी पड रहा है। आम उपभोक्ता आर्थिक एडजस्टमेंट को तैयार नहीं हो रहा है और उसे चक्कर लगाने पड रहे हैं। स्थिति यह है कि शादी विवाह के कार्यक्रम में भी अतिरिक्त व्यय पर उपलब्ध…

Read More

भीषण गर्मी और रेलवे की लापरवाही: सारंगपुर स्टेशन पर यात्री बूंद-बूंद ठंडे पानी को तरसे

सारंगपुर। सारंगपुर क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पीने के ठंडे पानी का गंभीर संकट खडा हो गया है। आलम यह है कि स्टेशन के नलों से खौलता हुआ गर्म पानी निकल रहा है, जिससे यात्रियों की प्यास बुझने के बजाय परेशानी और बढ़ गई है। नलों से उबलता पानी दोपहर के समय स्टेशन के नलों से इतना गर्म पानी आता है कि उसे पीना असंभव है। यात्री मजबूरी में इसी पानी को बोतलों में भर रहे…

Read More

विधायक ने आगजनी की घटनास्थल पर पहुंच दी सांत्वना और हर संभव मदद का भरोसा दिया

भौंरासा। नेवरी फाटा पर आगजनी की घटना हुई थी जिसमें लाखों के नुकसान होना बताया जा रहा हे जिस पर अभी तक कोई किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर रविवार को नेवरी फाटा स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन किए एवं उसके बाद घटना स्थल पर पहुंच अताहत हुए परिजनों से मिलकर सांत्वना दी विधायक डॉ सोनकर को देख परिजनों की आंखों फिर छलक उठे और अपने हुए नुकसान की भरपाई के लिए गुहार करते रहे जिस पर…

Read More

संत समाज के नेतृत्व में सकल हिंदू समाज द्वारा रैली निकालते हुए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के पवन उद्देश्य को लेकर आज 5 हजार 5 सौ तहसील मुख्यालय पर गो भक्तों के द्वारा राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सोपा गया। गौ माता धर्म की धूरी है इसी पुनीत कार्य को लेकर संत समाज ने मां मंशापूर्ण वैष्णो देवी मंदिर से एक ही विशाल रैली निकाली जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहाँ पर सभी गौ भक्तों ने गौ माता के संरक्षण…

Read More

दहेज प्रथा के खिलाफ राजावत परिवार का बड़ा संदेश 15 तोला सोना व 25 लाख का टीका लौटाया

बड़नगर। तहसील के ग्राम बंगरेड में राजावत परिवार में हुआ टीका समाजजनों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गया। इस तिलक के दौरान दूल्हे के परिवार ने 15 तोला सोना व 25 लाख नगद का टीका दुलहन के परिवारजनों को ससम्मान लौटा दिया और शगुन में प्रतीकात्मक एक अंगूठी स्वीकार कर दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। 26 अप्रैल रविवार को ग्राम बंगरेड के प्रतिष्ठित राजावत परिवार में आयोजित ठा. कमलसिंह राजावत के सुपौत्र एवं लोटस ग्रुप के चेयरमेन जितेंद्रसिंह राजावत के पुत्र आदर्शदीप सिंह के तिलक अवसर पर वधु…

Read More

मां के मान के लिए सड़कों पर उतरे गौ भक्त

झारडा। सोमेश्वर महादेव मंदिर से श्री श्री 1008 महंत पूणार्नंद भारती के सानिध्य में सोमवार को गौ भक्तों का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर निकली विशाल ज्ञापन रैली ने पूरे नगर को आस्था और संकल्प के रंग में रंग दिया। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची। पूरे मार्ग में ह्लगौ माता की जयह्व के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए गौ भक्तों ने अपनी मांगों…

Read More

सेरनखेड़ी में पंच दिवसीय धार्मिक आयोजन का भंडारे के साथ हुआ समापन

महिदपुर रोड। ग्राम सेरन खेडी में पंच दिवसीय महा मारुति यज्ञ तथा मंदिर में नवीन मूर्तियों की स्थापना का धार्मिक आयोजन रविवार को पूणार्हुति महा आरती तथा भंडारे के साथ संपन्न हुआ । महा मारुति यज्ञ नारायणी आलोट के आचार्य राधेश्याम ठाकुर ने अपने सहयोगी ब्राह्मणों के साथ विधि विधान से संपन्न कराया धार्मिक आयोजन के दौरान आयोजित यज्ञ हवन में यजमान के रूप में ग्राम के 31 जोड़ों ने सपत्निक हवन पूजन में बैठकर धार्मिक कार्य पूर्ण किये इस दौरान मंदिर में विभिन्न देवी देवताओं की नवीन मूर्तियां कोई…

Read More

जैन समाज ने ध्वज फहरा कर मनाया स्थापना दिवस अहो जय जिन शासन के लगे जयकारे

महिदपुर रोड। नगर के जैन समाज द्वारा सोमवार वैशा ख सुदी ग्यारस को सुविधि नाथ जैन मंदिर परिसर में सक ल जैन श्री संघ एवं परिषद परिवार की उपस्थिति में शासन ध्वज का विधिवत पूजन किया गया एवं श्री संघ के वरिष्ठ महानुभावों द्वारा ध्वज फहराया गया साथ ही उपस्थित समाज जनों द्वारा उच्च स्वर के साथ शासन ध्वज गीत गाया गया। सभी समाज जनों ने एक स्वर में जय जय जिन शासन के मंगल कारी जयकारे लगाए ,जैन धर्म में शासन स्थापना दिवस का बड़ा महत्व है यह दिवस…

Read More

ड्रग केस में सेलिब्रिटीज के खिलाफ ठोस सबूत नहीं, 252 करोड़ के मेफेड्रोन मामले में नोरा फतेही-श्रद्धा कपूर के नाम सामने आए थे

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले हफ्ते चार्जशीट दाखिल करेगी। जांच के दौरान कई सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए थे, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। यह बात एक सीनियर आॅफिसर ने मुंबई मिरर के साथ बातचीत में कही। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ आरोपी के बयान के आधार पर किसी की भूमिका तय नहीं की जा सकती। लैविश फरार ड्रग माफिया सलीम डोला का करीबी माना…

Read More

लड़की ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा

जयपुर में स्टेडियम जाते वक्त होटल की लॉबी की घटना, सुरक्षाकर्मियों ने छुड़वाया ब्रह्मास्त्र जयपुर जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर अभिषेक शर्मा का एक लड़की ने हाथ पकड़कर खींच लिया। अचानक हुई इस घटना से अभिषेक चौंक गए। इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लड़की से हाथ छुड़वाया और अभिषेक को लेकर रवाना हुए। घटना शनिवार की है, लेकिन इसका वीडियो रविवार को आया है। दरअसल, अभिषेक शर्मा शनिवार को राजस्थान के खिलाफ कढछ मैच के लिए होटल से रटर स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान होटल की…

Read More