महिदपुर रोड। नगर के जैन समाज द्वारा सोमवार वैशा ख सुदी ग्यारस को सुविधि नाथ जैन मंदिर परिसर में सक ल जैन श्री संघ एवं परिषद परिवार की उपस्थिति में शासन ध्वज का विधिवत पूजन किया गया एवं श्री संघ के वरिष्ठ महानुभावों द्वारा ध्वज फहराया गया साथ ही उपस्थित समाज जनों द्वारा उच्च स्वर के साथ शासन ध्वज गीत गाया गया। सभी समाज जनों ने एक स्वर में जय जय जिन शासन के मंगल कारी जयकारे लगाए ,जैन धर्म में शासन स्थापना दिवस का बड़ा महत्व है यह दिवस स्वर्ण के समान है।भगवान महावीर स्वामी ने केवल ज्ञान प्राप्त करने के अगले दिन पावापुरी में गौतम स्वामी जी को प्रथम गणधर बनाकर वैशाख सुदी ग्यारस के दिन चतुर्विध संघ साधु,साध्वी,श्रावक श्राविका की स्थापना की थी संपूर्ण भारत में जैन समाज जन इस दिन शासन ध्वज फहरा कर सामूहिक आराधना करते हैं अवसर पर जैन श्री संघ अध्य क्ष अजय चौरडिया समाज के साथ वरिष्ठ समा ज जनों के अलावा नव युवक महिला , बहू ,तरुण, बालि का परिषद ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी।
जैन समाज ने ध्वज फहरा कर मनाया स्थापना दिवस अहो जय जिन शासन के लगे जयकारे