संत समाज के नेतृत्व में सकल हिंदू समाज द्वारा रैली निकालते हुए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने के पवन उद्देश्य को लेकर आज 5 हजार 5 सौ तहसील मुख्यालय पर गो भक्तों के द्वारा राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सोपा गया। गौ माता धर्म की धूरी है इसी पुनीत कार्य को लेकर संत समाज ने मां मंशापूर्ण वैष्णो देवी मंदिर से एक ही विशाल रैली निकाली जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहाँ पर सभी गौ भक्तों ने गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए, गौरक्षा हेतु सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए, भारत वर्ष में गौ हत्या को पूर्णता समाप्त किया जाए आदि विभिन्न मांगो का ज्ञापन सोपा गया, संत समाज के नेतृत्व में निकाली गई विशाल रैली में सत्ता पक्ष के कई दिग्गज नेता नदारत रहे वही सकल हिंदू समाज ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संत समाज ने शासन और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जो गौ हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा, यदि उक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संत समाज द्वारा माह जुलाई में उग्र आंदोलन किया जायेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment