आम उपभोक्ता घर के लिए परेशान, होटल वालों को सुलभता से मिल रही गैस टंकी की कमी, एडजस्टमेंट वालों को मिल रही दलाल सक्रिय हुए ,शादी विवाह में भी अतिरिक्त व्यय पर उपलब्ध करवा रहे

 

उज्जैन। गैस टंकी की कमी का असर आम उपभोक्ता पर ज्यादा असर कर रहा है। बाजार में व्यवसायिक उपयोग का काम करने वालों को यह अब दलालों के माध्यम से सुलभता से मिल रही है। यही नहीं एडजस्टमेंट वालों को भी दलाल उपलब्ध करवा रहे हैं। नियमों का बंधन घर की रसोई के लिए भारी पड रहा है। आम उपभोक्ता आर्थिक एडजस्टमेंट को तैयार नहीं हो रहा है और उसे चक्कर लगाने पड रहे हैं। स्थिति यह है कि शादी विवाह के कार्यक्रम में भी अतिरिक्त व्यय पर उपलब्ध हो रही है।

आम आदमी को घर के लिए गैस टंकी मिलना नियमों के दायरे में हो गया है। उसे सभी जगह नियम दिखाए जा रहे हैं। उसके अलावा बाजार में घरेलू टंकियों से व्यवसायिक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। पूरे बाजार में अनेकों स्थान पर घरेलू टंकी से व्यवसायिक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इसके लिए दलाल दुकानदारों के संपर्क में हैं और वे नियमों को धता बताकर टंकियों की उपलब्धता करवा रहे हैं।

शादी विवाह में एडजस्टमेंट से काम चला रहे-

विवाह आयोजनों के दौर में आयोजको को टंकी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण उन्हें गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहले की तरह आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते अब एडजस्टमेंट के साथ  सिलेंडर खरीदना मजबूरी बन गई है। इसके चलते उन्हें व्यवसायिक टंकी से भी अधिक का भूगतान करना पड रहा है। प्रतिदिन ऐसे आयोजक गैस एजेंसियों पर पहुंचकर सिलेंडर की मांग कर रहे हैं। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद उपभोक्ता को सिलेंडर एडजस्टमेंट में लेना पड रहा है।

एडजस्टमेंट करना मजबूरी-

आयोजनों के लिए एडजस्टमेंट के साथ दलाल से सिलेंडर लेना  मजबूरी बन चुका है। सिलेंडर मिलना भी स्टॉक पर निर्भर कर रहा है। यदि एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक है तो मार्केट में सिलेंडर 2250-2500 रुपए तक मिल रहा है। अगर स्टॉक कम हो तो उपलब्धता के हिसाब से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद इसकी कीमत 3000 से 3500 रुपए तक वसूली जा रही है।

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment