लड़की ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा

जयपुर में स्टेडियम जाते वक्त होटल की लॉबी की घटना, सुरक्षाकर्मियों ने छुड़वाया

ब्रह्मास्त्र जयपुर

जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर अभिषेक शर्मा का एक लड़की ने हाथ पकड़कर खींच लिया। अचानक हुई इस घटना से अभिषेक चौंक गए। इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लड़की से हाथ छुड़वाया और अभिषेक को लेकर रवाना हुए। घटना शनिवार की है, लेकिन इसका वीडियो रविवार को आया है।

दरअसल, अभिषेक शर्मा शनिवार को राजस्थान के खिलाफ कढछ मैच के लिए होटल से रटर स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान होटल की लॉबी में यह घटना हुई। इस घटना के बाद अभिषेक मुस्कुराते हुए नजर आए।

मैच से पहले होटल से निकलने दौरान हुई घटना जयपुर के रटर स्टेडियम में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद का मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ था। अभिषेक मैच के लिए स्टेडियम के पास स्थित होटल से निकल रहे थे। इस दौरान भीड़ के बीच से एक महिला फैन अभिषेक शर्मा के करीब पहुंची और उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगी। इस दौरान क्रिकेटर के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आए और महिला फैन से अभिषेक का हाथ छुड़वाया और उनको लेकर स्टेडियम के लिए रवाना हुए। हालांकि यह घटना कुछ सेकंड की थी, लेकिन अचानक हुई इस हरकत से अभिषेक शर्मा असहज और हैरान नजर आए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment