उज्जैन।नीट यूजी परीक्षा रद्द होने होने पर छात्रों ने टावर चौक पर मंगलवार देर शाम प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर विरोध जताया। छात्रों ने इस धांधली को लेकर सरकार पर निशाना साधा और इस्तीफे की मांग की।नीट यूजी परीक्षा रद्द होने से छात्रों और युवा संगठनों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। इसी क्रम में युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए। इसे शिक्षा व्यवस्था की बड़ी विफलता और संगठित भ्रष्टाचार का परिणाम बताया।युवक कांग्रेस के अर्पित ने कहा कि यह…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े ऑफिस में बैठे कारोबारी को रॉड से पीटा फिर पैर में घोंपा चाकू
इंदौर।इंदौर के जेल रोड स्थित चाइना टाउन मार्केट में बुधवार सुबह एक व्यापारी पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर पैर में चाकू मारकर मौके से फरार हो गए।घायल व्यापारी को आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।एमजी रोड थाना पुलिस के मुताबिक घायल व्यापारी आनंद पुत्र रामचंद्र विशपुते निवासी स्कीम-114 हैं। उन्हें उनके परिचित इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आनंद के सिर और…
Read Moreडॉग फीडिंग कर रहे युवकके साथ मारपीट, पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद एफआईआर
इंदौर।द्वारकापुरी क्षेत्र में डॉग फीडिंग कर रहे एक वॉलंटियर के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट कर दी। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक व्यक्ति को कुत्ते को पीटने से रोक दिया था।घटना के बाद नाराज पशु प्रेमियों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई।पीड़ित की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। अमन लंबे समय से इलाके में बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने का काम करते हैं।बताया गया…
Read Moreविजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास:, 25 बागी विधायकों ने समर्थन किया; DMK का वॉकआउट
चेन्नई।तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। सदन में वोटिंग के वक्त 172 विधायक मौजूद रहे। TVK के समर्थन में 144 वोट पड़े, जो फ्लोर बहुमत से 85 ज्यादा रहे।234 सदस्यीय विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। विजय त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर से सीटें जीते थे। सीएम बनने के बाद पेरम्बूर से इस्तीफा दे दिया। तिरुपत्तूर के विधायक श्रीनिवासा सेतुपति एक वोट से जीते थे। मामला मद्रास हाईकोर्ट में होने की वजह से उन्हें वोट डालने के…
Read Moreअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सैंपल सुरक्षित
लखनऊ।सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था।प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव लखनऊ लौट आई हैं। एयरपोर्ट से सीधे घर के लिए…
Read Moreदो सड़क हादसों में दो की मौत:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, ट्रक ने युवक को मारी टक्कर
शाजापुर (उज्जैन)।शाजापुर जिले में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर-पहला हादसा सोमवार रात करीब 8:30 बजे ग्राम मदाना रोड पर हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।इस दुर्घटना…
Read Moreसैलाना विधायक 14 मई से धरने पर बैठेंगे; नामांतरण मामलों की जानकारी नहीं मिलने से नाराज
रतलाम। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने नगर परिषद सैलाना के खिलाफ 14 मई से धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। विधायक का आरोप है कि सैलाना नगर परिषद से जनहित से जुड़े नामांतरण प्रकरणों की जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।जनप्रतिनिधि के संवैधानिक ‘विशेषाधिकार’ का हनन बताते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।विधायक डोडियार ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 को पत्र के माध्यम से मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद सैलाना से नामांतरण प्रकरणों की विस्तृत जानकारी मांगी गई थी।पत्र में उल्लेख किया था कि सैलाना विधानसभा…
Read Moreचांदी ₹2.68 लाख पहुंची: 37 हजार का उछाल, 10 ग्राम सोना ₹1,592 चढ़कर ₹1.52 लाख पर आया
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना न खरीदने की अपील के बावजूद आज 12 मई को सोना-चांदी में तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 11,620 रुपए बढ़कर 2,67,820 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.56 लाख रुपए प्रति किलो थी।वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,592 रुपए चढ़कर 1,51,954 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 मई को इसकी कीमत 1,50,362 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को…
Read More: खैबर पख्तूनख्वा में ब्लास्ट, 2 पुलिसकर्मियों समेत 7 की मौत, 23 घायल
लक्की मरवत।पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में मंगलवार को ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में 2 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट सराय नौरंग तहसील के एक व्यस्त चौराहे पर हुआ। यहां ट्रैफिक पुलिस वार्डन बन्नू और डेरा इस्माइल खान के बीच ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे।लक्की मरवत पुलिस के प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि विस्फोटकों…
Read Moreचरक भवन अस्पताल में ब्लैकआउट:एक घंटे बिजली गुल, अंधेरे में इलाज से मरीज बेहाल
उज्जैन। संभागीय स्तर के सबसे बड़े शासकीय चरक भवन अस्पताल में सोमवार शाम करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। जनरेटर बैकअप समय पर शुरू न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई वार्डों में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज चलता रहा।यह घटना सोमवार शाम लगभग 6:45 बजे हुई, जब अचानक अस्पताल की बिजली चली गई और पूरा भवन अंधेरे में डूब गया। करीब एक घंटे तक, यानी 7:45 बजे तक, ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था…
Read More