नई दिल्ली।लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।शाह ने कहा कि 18वीं लोकसभा में कांग्रेस सांसदों को बोलने के लिए भाजपा से दो गुना ज्यादा समय मिला। फिर भी विपक्ष के नेता कहते हैं कि हमें बोलने नहीं दिया जाता। जब बोलने का मौका आता है तो वे जर्मनी में होते…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी:28 मार्च को बेंगलुरु में RCB-SRH का ओपनिंग मैच
बेंगलुरु।IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इसी मैदान में पिछले साल 4 जून को RCB के पहले टाइटल जीतने के बाद हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी और इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।16 दिन में 4 डबल हेडर होंगे-IPL 2026 के पहले फेज में 16 दिन में 20…
Read MoreVIP मूवमेंट पर हाईकोर्ट सख्त:प्रशासन से पूछा- किन्हें मिलता है जीरो ट्रैफिक का अधिकार
इंदौर।मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शहर में वीआईपी मूवमेंट के दौरान लागू किए जाने वाले जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल पर बुधवार को सवाल उठाया है। कोर्ट ने प्रशासन से स्पष्ट जानकारी मांगी है। कलेक्टर इंदौर को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे सभी वीआईपी की सूची प्रस्तुत करें जिन्हें वास्तव में यह सुविधा देने का अधिकार है। कहा है कि जो इस श्रेणी में नहीं आते हैं, उन्हें ऐसी सुविधा नहीं दी जानी चाहिए।वीआईपी मूवमेंट के कारण आम नागरिकों को होने वाली परेशानी का मुद्दा भी अदालत में प्रमुखता…
Read Moreझाड़ू-पोछा करने वाली ने चुराया था 15 ग्राम का मंगलसूत्र पूर्व में चुराई थी अंगूठी, रिमांड पर पूछताछ कर रही पुलिस
उज्जैन। शासकीय अस्पताल की फार्मासिस्ट का 15 ग्राम वजनी मंगलसूत्र घर पर झाड़ू पोछा करने आ रही महिला ने चोरी किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। उक्त महिला पूर्व में भी अंगूठी चुरा चुकी थी, जिसकी बरामदगी के लिए बुधवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।गिरिराज हेरिटेज माधव क्लब के पास रहने वाली स्वाती पति दीपक मिश्रा शासकीय जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट है। 10 मार्च को नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील को शिकायत दर्ज कराई की 15 फरवरी…
Read Moreमाइनिंग कारोबारी पर इनकम टैक्स का छापा:दिलीप गुप्ता के घर दिल्ली की IT टीम ने मारी रेड, जांच जारी
भोपाल।राजधानी में आयकर विभाग ने माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह छापा मारा। दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने शहर के कई स्थानों पर एक साथ रेड डालकर जांच शुरू की।सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम सुबह से ही दिलीप गुप्ता के भोपाल स्थित ठिकानों पर पहुंच गई। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच शुरू की।छापे की कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारी कारोबारी से जुड़े कागजात, बैंक लेनदेन और अन्य वित्तीय…
Read Moreसरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा आठवीं के स्कूली बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित
महिदपुर रोड। सरस्वती शिशु मंदिर बपैया में कक्षा अष्टमी के छात्र-छात्राओं का ‘दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम सरदार सिंह डोडिया , भंवर सिंह आंजना, विशेष अतिथि परे सिंह पंवार अतिथि के रूप में उपस्थित रहे मुख्य वक्ता मुकेश रावल तथा संकुल प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह जी राजावत ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत मेंजया, ममता, भावना, हर्षिता और प्रतिभा ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सुरेश सोलंकी ने नवागत अतिथियों का परिचय…
Read Moreकसेरा समाज द्वारा फाग उत्सव मनाया तथा महिला शक्ति का किया सम्मान
ब्यावरा। कसेरा समाज ब्यावरा के द्वारा राजगढ रोड स्थित सत्यगंगा टेन्ट हाउस पर फाग उत्सव और महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व नगर पलिका अध्यक्ष डाक्टर भारत वर्मा और विशेष अतिथि के रुप में चन्द्र शेखर आर्य बनवारीलाल कसेरा खिलचीपुर दिलीप कुमार कसेरा शिक्षक रहे। भगवान सहस्त्रार्जुन जी महाराज के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया महिला मंडल द्वारा चेयर रेस कप रेस का आयोजन किया राधा कृष्ण बने बच्चो की भी…
Read Moreशीतला सप्तमी पर ठन्डे पानी से नहा कर शीतला माता को लगाया बासी खाने का भोग
कानड़। शीतला सप्तमी पर सुबह 5 बजे से ही शीतला माता की पूजा करने के लिए मंदिरों में महिलाओ की भीड़ लगी रही। बारी बारी से महिलाओं ने धन-धान्य से भंडार भरने वाली और प्राकृतिक विपदाओं से दूर रखने वाली शीतला माता की पूजा कर उन्हे स्वादिष्ट भोजन का भोग लगाया।नगर के मध्य मां बिजासन माता के मंदिर में सुबह सेही आलम यह थे कि अपनी बारी का इंतजार करते हुए महिलाओं को पूजा के लिए इंतजार करना पड़ा। शीतला सप्तमी होली के सातवें दिन चैत्र माह के कृष्णपक्ष की…
Read Moreआबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: संचालिका से पूछताछ, अभ्यर्थियों ने माउस को हाथ तक नहीं लगाया
रतलाम।मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में बड़े स्तर पर हुई गड़बड़ी के मामले में रतलाम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर जुटी हैं। रतलाम के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र रतलाम पब्लिक स्कूल में पुलिस ने स्कूल की संचालिका संयोगिता सिंह से भी पूछताछ की और पूरे स्कूल का नक्शा तैयार किया, जिसमें परीक्षा के दौरान सभी कमरों, रास्तों और स्टाफ की उपस्थिति का विवरण शामिल किया गया है।एसपी अमित कुमार ने इस मामले की जांच के…
Read Moreकजाकिस्तान में युवक को बंधक बनाया,:करनाल से घूमने गया था, हाथ-पैर टेप से बांधे:ब्लेड मारकर ₹10 लाख वसूले
घरौंडा।हरियाणा में करनाल के रहने वाले एक युवक को कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में बंधक बना लिया गया। परिवार का आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखकर जालंधर के एक एजेंट से संपर्क किया था। 22 लाख में बेटे को कनाडा भेजने की बात तय हुई थी। 28 फरवरी को उनका बेटा और एक अन्य युवक कनाडा के लिए रवाना हुए।आरोप है कि एजेंट कनाडा ले जाने के बजाए दोनों युवकों को कजाकिस्तान ले गए और वहां एक होटल में बंधक बना लिया। उन्होंने उनके हाथ और मुंह…
Read More