उज्जैन।उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती की कतार में लगे एक मुस्लिम युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाला। घटना 16 और 17 जून की दरमियानी रात 2 बजे हरसिद्धि चौराहे की है।पुलिस के अनुसार, पिंपरी (पुणे) का रहने वाला 26 वर्षीय सरफराज शेख एक हिंदू युवती के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आया था। रात करीब 2 बजे दोनों महाकाल मंदिर की चलित भस्मारती में शामिल होने के लिए कतार में लगे थे। युवक के माथे पर ‘महाकाल’ का नाम लिखा हुआ था। उसने चंदन का त्रिपुंड भी लगा रखा था।
मंदिर मेंमुस्लिम युवक को आधार कार्ड देखकर पीटा; पुणे से हिंदू युवती के साथ आया था