ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक अवैध गैस गोदाम पर कार्रवाई की। जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू के मार्गदर्शन में गठित दल ने गुरुवार को निरीक्षण करते हुए छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में हरिओम गुप्ता के अवैध गैस गोदाम पर छापा मारा गया। छापे के…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
पीएम बोले- एलपीजी को लेकर कुछ लोग डर फैला रहे, कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एलपीजी को लेकर कुछ लोग जानबूझकर डर फैला रहे हैं और इससे फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं, लेकिन संकट के समय इस तरह का माहौल देश के लिए नुकसानदायक होता है। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। प्रधानमंत्री दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…
Read Moreयुद्ध के बीच ईरानी युवती ने गाया शिव भजन, सोशल मीडिया पर मची धूम
ब्रह्मास्त्र तेहरान वैसे तो वैज्ञानिक समय-समय पर सनातन धर्म की प्राचीनता को प्रमाणित करते आए हैं। इन दिनों ईरानी युवती ने अमेरिका-इजराइल, ईरान युद्ध के तनाव के बीच शिव भजन को गाकर सबको अचंभित कर दिया है। हर हर महादेव शंकर भजन में फारसी भाषा में गाया भजन है। जिसमें भगवान शंकर से ईरानी मुस्लिम आराधना करते दिखाई दे रहे हैं और भजन में भगवान शंकर से मदद मांगी जा रही है जिस तरह भगवान ने जहर पीकर सबको अमृत बांट दिया था उसी तरह कृपा करने को कहा गया…
Read Moreआईपीएल शुरू होने से पहले पृथ्वी शाह महाकाल मंदिर पहुंचे
ब्रह्मास्त्र उज्जैन आईपीएल शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शाह शुक्रवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने अल सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। शॉ सुबह करीब चार बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुए। शॉ भस्म आरती में शामिल होने के लिए शुक्रवार देर रात उज्जैन पहुंचे थे। इसके बाद तड़के करीब चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। वे नंदी हाल में आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भस्म आरती में शामिल हुए। मंदिर पहुंचने के दौरान शॉ…
Read Moreसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में नकली साधुओं पर बड़ा एक्शन, आधार और अखाड़ा आईडी होगा अनिवार्य
ब्रह्मास्त्र उज्जैन सिंहस्थ कुंभ 2028 को लेकर तैयारियों का दौर तेज हो गया है और इसी के साथ साधु-संतों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की गई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सिंहस्थ से पहले नकली साधुओं पर शिकंजा कसने के लिए कालनेमी अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत भगवा वस्त्र पहनकर साधु बनने वाले बहुरूपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिषद का कहना है कि आने वाले सिंहस्थ में शामिल होने वाले साधु-संतों…
Read Moreअमेरिका की सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की इजाजत
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर के पार चली गई हैं। इसे काबू में करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने दूसरे देशों को भी समुद्र में फंसे रूसी तेल को खरीदने की अस्थाई मंजूरी दे दी है। इससे पहले अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए प्रतिबंधों में ढील देने की बात कही थी। हालांकि, इस पर भारतीय अधिकारी कह चुके हैं कि भारत तेल खरीदने के लिए किसी भी…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी 13 और 14 मार्च को असम दौरे पर रहेंगे
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दौरे पर रहेंगे। पीएम कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम यहां से नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरूआत भी करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक पीएम 13 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।
Read Moreइंडिगो के एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट, घरेलू एयरलाइंस में सबसे कम
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य घरेलू एयरलाइंस के मुकाबले सबसे कम है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में लिखित जवाब में दी। दरअसल एक विमान दिन-भर में कई उड़ानें करता है और पायलटों को आराम भी देना होता है, इसलिए एक विमान के लिए कई पायलट होते हैं। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा अनुपात स्पाइसजेट में है। यहां हर…
Read Moreईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा कोमा में, इजराइल-अमेरिकी हमले में घायल हुए थे
तेल अवीव/तेहरान। मीडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के कोमा में होने का दावा किया जा रहा है। मुजतबा 28 फरवरी को इजराइल-अमेरिका की एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में मुजतबा को इतनी गंभीर चोटें आई थीं कि उनका एक पैर काटना पड़ा और पेट-लिवर को भी नुकसान पहुंचा है। इसलिए वह कोमा में हैं। मुजतबा ने अपने पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की…
Read Moreएसपी ने किया घट्टिया थाना भवन का निरीक्षण
उज्जैन। थानों की कार्यशैली और गतिविधियों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी प्रदीप शर्मा गुरूवार को घट्टिया थाना भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होने कानून व्यवस्था संबंधी दिशा निर्देश दिये। शहर के साथ ग्रामीण थानों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी शर्मा शाम को घट्टिया थाने पहुंचे। कप्तान का देख स्टॉफ अलर्ट हो गया। एसपी ने थाना भवन का निरीक्षण करते हुए अभिलेख, मालखाना देखा। सीसीटीएनएस कक्ष में पहुंच कार्यशैली देखी। उन्होने अपराधों के संबंध में थाना प्रभारी करण खोलाव से जानकारी ली और लंबित अपराधों का निराकरण शीघ्र करने के…
Read More