उज्जैन। गांव में चोरी करने आए बदमाशों ने आदिवासी महिला (30) से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पहले एक आरोपी ने महिला को बंदूक दिखाकर उसके 12 साल के बेटे के सामने दुष्कर्म किया।इस दौरान उसके अन्य साथी सामान समेट रहे थे। इसके बाद उन्होंने भी जबरदस्ती की। बड़नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक वारदात 18 जून की रात की है। खेत में चौकीदारी करने वाले पति-पत्नी अपने 12 साल के बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पांच बदमाश वहां पवन चक्की के वायर की चोरी करने आए।बदमाशों ने झोपड़ी में सो रहे परिवार को जगा दिया। बदमाशों ने पति को बाहर लाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वायर चोरी किया। एक बदमाश वापस आया और महिला को पास की झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक महिला और उसके बेटे का कहना है कि इसके बाद दो और बदमाश आए और उन्होंने भी रेप किया।