हिरासत में आया दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी,कार चालक से मारपीट

उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम महुडीपुरा रोड पर 18 जून को मंजू पति सत्यनारायण शर्मा और उसके प्रेमी कालूराम पिता पर्वतलाल वर्मा निवासी बैलाखेड़ा की हत्या होना सामने आया था। दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया था। हत्याकांड को मंजू के दामाद अनिल और उसके भाई कालूराम ने अपने साथी रफीक के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने अनिल और कालूराम को गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया। रफीक फरार था, जिसकी तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी गई। शनिवार देर शाम पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। विदित हो कि दोहरे हत्याकांड के बाद दामाद अनिल और कालूराम से पूछताछ में सामने आया था कि अनिल ने मंजू शर्मा की बेटी से 12 लाख रूपये देकर शादी की थी। लेकिन मंजू की बेटी मायके चली गई थी। अनिल को शंका थी कि सास मंजू और उसका प्रेमी पत्नी को ससुराल जाने से रोक रहे है। जिसके चलते उसने भाई और साथी के साथ हत्या की साजिश रचकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।
उज्जैन। जीवाजीगंज क्षेत्र के नयापुरा में रहने वाला निलेश पिता जगदीशचंद्र सोगी 50 साल शुक्रवार-शनिवार रात कार में सवार होकर देवास से उज्जैन लौट रहा था। रास्ते में ग्राम मताना में उसकी कार को आयशर ने टक्कर मार दी। निलेश ने कार रोक आयशर चालक को देखकर गाड़ी चलाने का बोला तो चालक और उसके 3 साथियों ने नीचे उतरकर आये और कार चालक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। निलेश योगी की शिकायत पर नरवर थाना पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज किया है। घटनास्थल पर लगे कैमरों की मदद से आयशर का नम्बर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment