साउथ की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नयनतारा और लीला ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए।

उज्जैन साउथ की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नयनतारा और लीला ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। अभिनेत्रियों ने गर्भगृह की देहरी से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ प्राप्त किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजन भी किया, जिसे पुजारी आकाश गुरु और आदेश गुरु ने संपन्न कराया। दर्शन के बाद, श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने अभिनेत्री नयनतारा और लीला का सम्मान किया। उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा…

Read More

दक्षिण अफ्रीका से आने वाले हैं 8 और मेहमान गांधी सागर में और बढेगा चीतों का कुनबा -अभी यहां दो नर एक मादा चीता,दक्षिण अफ्रीका की टीम ने देखा धरातल

उज्जैन। उज्जैन संभाग के मंदसौर –नीमच जिले के गांधीसागर अभ्यारण्य में चीतों के कुनबे का विस्तार होने वाला है। अभी यहां दो नर एवं एक मादा चीता हैं। हाल ही में दो दिन पूर्व यहां दक्षिण अफ्रीका की टीम का भ्रमण हुआ है। टीम ने लौटने से पूर्व यहां की व्यवस्था को सराहा है।गौरतलब है कि भारत में चीता परियोजना के तहत 8 और चीते भारत आने वाले हैं। इसमें से अधिकांश के लिए गांधीसागर को ही देखा जा रहा है। साल 2022 में परियोजना के तहत चीते लाए गए…

Read More

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत कभी सीरीज नहीं हारा

अभिषेक के सबसे तेज 1000 टी-20 रन ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत ने आॅस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में बेनतीजा रहा। ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बैटर बने। शनिवार को सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को छठी सीरीज जिता दी। इससे पहले तीसरे टी-20 में होबार्ट स्टेडियम में भारत ने उस ग्राउंड पर सबसे बड़ा रन चेज किया था। सूर्या की कप्तानी में भारत टी-20 सीरीज नहीं हारा- सूर्यकुमार…

Read More

9 साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी माही विज

सहर होने को है में निभाएंगी मां का किरदार; पति जय संग हैं तलाक की खबरें टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपने पति और एक्टर जय भानुशाली से तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच माही ने 9 साल बाद टीवी पर वापसी का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने नए व्लॉग के जरिए दी है। माही ने अपने नए व्लॉग में बताया कि वह जल्द ही नए टीवी शो सहर होने को है की शूटिंग शुरू करेंगे। यह शो कलर्स पर आएगा।…

Read More

उज्जैन शहर की सड़कें सुधरी नहीं और हेल्मेट अनिवार्य

ब्रह्मास्त्र उज्जैन यातायात पुलिस ने सख्त रवैया अपना कर बाबा महाकाल की नगरी मे दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य तो कर दिया पर हैरत की बात ये है कि क्या शहर की सड़कें ऐसी हैं कि वाहन तेजी से दौड़ सकते हैं। शहर की सड़कों की हालत तो खस्ताहाल है। पर्यटक कहते हैं कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है। बहुत हद तक ये सही भी है कि शहर मे चहुंओर गड्ढे मे सड़क हैं। टाटा ने उधेड़ रखी है सड़कें- स्मार्ट सिटी का तोहफा…

Read More

गूगल मैप से नो-एंट्री में घुसी बारातियों की बस

इंदौर पुलिस ने बनाया 5 हजार रुपए का चालान, 24 घंटे में 21 गाड़ियों पर कार्रवाई ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में मंदसौर से आ रही बारातियों की बस गूगल मैप के भरोसे नो-एंट्री में घुस गई। इस पर पुलिस ने उसे रोक लिया और उस पर पांच हजार रुपए का चालान किया गया। बताया जा रहा है कि इससे वे आयोजन स्थल पर पहुंचने में कुछ देर भी हो गए। उधर, 7 नवंबर की सुबह से लेकर 8 नवंबर की सुबह तक पुलिस ने नो-एंट्री में घुसने वाले 21 भारी वाहनों…

Read More

बीआरटीएस के 5 व रिंग रोड के 2 चौराहे बने चुनौती, होर्डिंग-डिवाइडर राह रोक रहे, तो कहीं लेफ्ट टर्न की समस्या

ब्रह्मास्त्र इंदौर बीआरटीएस हटाने की कवायद को सालभर हो चुका। रैलिंग हटना अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ है। इस सबके बीच कॉरिडोर के पांच चौराहे सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं। इन चौराहों पर कहीं होर्डिंग, कहीं डिवाइडर तो कहीं लेफ्ट टर्न की समस्या है। कहीं राइट-आॅफ-वे कम है। इसलिए हर दिन पीक आॅवर्स में ट्रैफिक जाम की दिक्कत आती है। ट्रैफिक पुलिस जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी इससे जुड़ी रिपोर्ट सौंप चुकी है। ल्ल रसोमा चौराहा : चारों लेफ्ट टर्न संकरे, वाहन निकलना मुश्किल-…

Read More

अखबार पर मिड-डे मील परोसने पर बरसे राहुल गांधी- बच्चों की थाली तक चुरा ली

राहुल ने एक्स पर लिखा…दिल टूट सा गया है! एमपी आने से पहले उनकी एक पोस्ट से क्यों मचा हड़कंप ब्रह्मास्त्र श्योपुर वायरल वीडियो पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा- 20 साल से ज्यादा की बीजेपी सरकार और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई। मध्य प्रदेश के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को रद्दी-अखबार पर रखकर मिड-डे मील परोसा जा रहा है। वायरल वीडियो…

Read More

ऊटी में ओस जमी, मप्र में शीतलहर

राजस्थान-झारखंड समेत 5 राज्यों के 30 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली हिमालय की 4000 मीटर ऊंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों से आने वाली बफीर्ली हवा सीधे मैदानों में पहुंच रही है। इसे रोकने वाला कोई सिस्टम नहीं होने से ठंड और शीतलहर बढ़ गई है। राजस्थान के 12, मध्य प्रदेश के 10, छत्तीसगढ़ के 1 और हिमाचल के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मध्य…

Read More

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग और भानु राणा विदेश में गिरफ्तार

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। विदेश में सक्रिय देश के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर पकड़े गए हैं। हरियाणा पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मिलकर वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया में और भानु राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया। दोनों को जल्द ही भारत लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस समय भारत के कई बड़े गैंगस्टर विदेशों में बैठकर नए लोगों की भर्ती कर रहे हैं और अपने आपराधिक नेटवर्क चला रहे हैं। हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ निवासी कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग…

Read More