मुरैना में रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला

अवैध परिवहन रोकने गई थी टीम, मर्डर के बाद रेत खाली की, फिर भागा आरोपी ब्रह्मास्त्र मुरैना मुरैना में रेत माफिया ने अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है। पुलिस ने बताया कि अवैध रेत परिवहन की सूचना पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने पहुंची…

Read More

ईरान ने जंग रोकने के लिए 10 शर्तें रखीं, ट्रम्प ने ईरान पर हमले रोके, होर्मुज खोलने पर राजी, नागरिकों से कहा- जीत का जश्न मनाएं

ब्रह्मास्त्र तेल अवीव/वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर 2 हफ्तों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर बताया कि ईरान की तरफ से तुरंत स्ट्रेट आॅफ होर्मुज खोलने की शर्त पर बमबारी और हमले दो हफ्ते के लिए स्थगित करने के लिए राजी हूं। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद लिया है। उन्होंने कहा- हमें ईरान से 10 पॉइंट का प्रस्ताव मिला है। दोनों देशों के…

Read More

उत्तराखंड- यमुनोत्री में भारी बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड, यूपी-एमपी और राजस्थान में आंधी-बारिश ब्रह्मास्त्र शिमला/भोपाल देश में बैक-टु-बैक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम बदल गया है। आज यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है। वहीं 10 राज्यों में ओले गिर सकते हैं। उत्तरखंड के यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हो रही है। राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है। देहरादून में तापमान में 6त् की गिरावट हुई है। जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। वहीं हिमाचल के चंबा में मंगलवार सुबह…

Read More

यूपी में मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन – विरोध में बाप और दो बेटे फंदे पर झूले, अफसरों में मचा हड़कंप

ब्रह्मास्त्र शाहजहांपुर शाहजहांपुर के जलालाबाद के मझरेता मगटोरा गांव में चकरोड पर बने मकान को गिराने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने पिता और उसके दो पुत्रों ने पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन लोगों को बचाया। एक बेटे के गले में फंदा ज्यादा कसने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उन लोगों ने राजस्वकर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को नायब तहसीलदार रोहित कटियार पुलिस व राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने…

Read More

रेपो रेट में बदलाव नहीं आरबीआई ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष की पहली मीटिंग में रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 8 अप्रैल को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। इससे पहले फरवरी में भी रेपो रेट में बदलाव नहीं हुआ था। आरबीआई ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थी। आरबीआई जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है, उसे…

Read More

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट अमीनुल इस्लाम हटाए गए

ढाका। टी-20 वर्ल्ड कप विवाद के बाद बांग्लादेश की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को हटा दिया। बोर्ड के 6 अन्य डायरेक्टर्स ने भी इस्तीफा दे दिया। बोर्ड के कामकाज के लिए एड-हॉक कमेटी बनाई गई, जिसकी कमान पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सौंपी गई। यह कमेटी 90 दिनों में चुनाव कराएगी। एनएससी ने मंगलवार को बीसीबी बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया। इसके बाद नई एड-हॉक कमेटी गठित की गई, जिसका उद्देश्य रोजमर्रा का कामकाज संभालना और तय समय में चुनाव…

Read More

कोलकाता एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो विमान से टकराया

नई दिल्ली। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कार इंडिगो के विमान से टकरा गया। यह घटना एयरपोर्ट के पार्किंग बे नंबर-51 में हुई, जहां विमान खड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरिंग की गाड़ी अचानक आगे बढ़ी और विमान के इंजन से टकरा गई, जिससे विमान को मामूली नुकसान हुआ। घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। उसका मेंटेनेंस किया जा रहा है। यह फ्लाइट कोलकाता से गुवाहाटी जाने वाली थी। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। इंडिगो…

Read More

कांग्रेस बंगाल में 10 लाख तक मुफ्त इलाज देगी

कोलकाता। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने खुद को राज्य में जनता के लिए तीसरे विकल्प के रूप में पेश करते किया। कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 2,000 की आर्थिक सहायता, पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर तक फ्री शिक्षा और राज्य में मुफ्त सरकारी परिवहन सुविधा देने की घोषणा की गई है। किसानों के लिए घोषणापत्र में छोटे और भूमिहीन किसानों को हर साल 15 हजार की सहायता राशि और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की…

Read More

पहले सौदा किया फिर किराये पर लेकर बेचा दिया ट्रक -धोखाधड़ी में करने वाले पिता-पुत्र को भेजा जेल

उज्जैन। पिता-पुत्रों ने मिलकर पहले ट्रक का सौदा कर दिया। कुछ दिनों बाद उसी ट्रक को किराये पर लिया और कुछ महिनों बाद ठिकाने लगा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नीलगंगा थाना प्रधान आरक्षक सुनील रावत ने बताया कि अम्बर कालोनी में रहने वाले महेशप्रसाद तिवारी ने जनवरी 2025 में नलियाबाखल में रहने वाले शिवनारायण प्रजापत से ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 3310 का 4 लाख में सौदा किया था। अनुबंध के बाद ट्रांसफर…

Read More

मंदसौर से डोडाचूरा बेचने बड़नगर आया था युवक -पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिमांड पर पूछताछ

उज्जैन। नशामुक्ति अभियान में बड़नगर पुलिस ने मंदसौर के युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से डोडाचूरा मिला। युवक बड़नगर कस्बे की फैक्ट्रियों में काम करने वाले पंजाबी लोगों को बेचने आया था। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि सोमवार-मंगलवार रात सूचना मिली थी कि ग्राम मौलाना ब्रिज के पास यात्री प्रतिक्षालय के सामने बिना नम्बर की बाइक पर एक युवक आया हुआ है। उसके पास मादक पदार्थ है और वह किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर एसआई सुरेन्द्रसिंह गरवाल  की टीम को अलर्ट…

Read More