भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस का दामन थामा

महिदपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमडी, बैजनाथ और भीमा खेड़ा में भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर बड़ी संख्या में साथियों ने शिव मंदिर परिसर काजी खेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस का दामन थामा। क्षेत्र के विधायक दिनेश जैन बोस के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार की गरिमामयी उपस्थिति में लगभग 20 साथियों ने विधिवत कांग्रेस परिवार में शामिल होकर शपथ ली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार ने सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत…

Read More

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में गोष्ठी का आयोजन

महिदपुर। संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत महिदपुर नगर में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन स्थानीय अमर सुहाग गार्डन में किया गया। जिसमें उज्जैन ग्रामीण जिला संघचालक माननीय हाकमसिंह डोडिया एवं मालवा प्रांत प्रचार प्रमुखजी श्रीमान जयशंकरजी शर्मा उपस्थित रहे ।

Read More

सिंहस्थ-2028 में वाहन गंगेडी, धरम बड़ला, सिकंदरी, दाउदखेड़ी, हाटकेश्वर गोठड़ा में पार्क हो सकेंगे

ज्जैन| सिंहस्थ2028 में करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इनमें से भी 80 फीसदी श्रद्धालुओं के सड़क मार्ग से आने का अनुमान है। ऐसे में पर्याप्त स्तर पर वाहन पार्किंग के प्रबंधन की प्लानिंग की जा रही है। इस कवायद में प्रारंभिक  जानकारी सामने आई कि ​इंदौर-देवास की तरफ से आने वाले वाहन गंगेडी, धरमबड़ला, सिकंदरी, दाउदखेड़ी, हाटकेश्वर एवं गोठड़ा में पार्क हो सकेंगे।सोमवार को संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन पार्किंग के लिए…

Read More

महिदपुर में मुमुक्षु संयम मेहता की भव्य वर्षीदान अभिनंदन यात्रा सम्पन्न

महिदपुर। महिदपुर नगर में रामगंज मंडी निवासी मुमुक्षु संयम मेहता की वषीर्दान सह अभिनंदन यात्रा अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ कोचर परिवार के निवास स्थान से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। मार्ग में जगह-जगह समाजजनों , स्वजनों एवं कल्याण मित्रों द्वारा मुमुक्षु का भावपूर्ण अभिनंदन किया गया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यह वर्षीदान यात्रा श्री शांतिनाथ आराधना भवन पहुंचकर भव्य धर्मसभा में परिवर्तित हुई, जहां प.पू. साध्वीवर्या चरित्ररसा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 2 एवं प.पू.सा जिनकीर्ती श्रीजी म.सा.…

Read More

फर्नीचर गोदाम में आग से लाखों का नुकसान दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

जीरापुर। माचलपुर रोड स्थित कॉन्वेंट स्कूल के पास, नगर परिषद अध्यक्ष के मकान के पीछे कॉलोनी में बने एक फर्नीचर गोदाम में शाम करीब 5 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लपटें लगभग 8 से 10 मीटर ऊंचाई तक उठती रहीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जीरापुर, माचलपुर व छापीहेड़ा से प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही विभिन्न स्थानों माचलपुर खिलचीपुर व जीरापुर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया…

Read More

शुजालपुर में गूंजा गर्भ संस्कार का शंखनाद

शुजालपुर। शहर के कान्हा का वृंदावन गार्डन में दिव्य संतान प्रकल्प अंतर्गत शंखनाद गर्भ संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में इंदौर से आए वरिष्ठ चिकित्सक दंपति डॉ. अनिल गर्ग एवं डॉ. सीमा गर्ग ने गर्भ संस्कार विषय पर वैज्ञानिक व व्यवहारिक जानकारी साझा की। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान आहार, मानसिक स्थिति, पारिवारिक वातावरण और आध्यात्मिक साधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सकारात्मक सोच, संतुलित जीवनशैली और संस्कारयुक्त परिवेश से गर्भस्थ शिशु का सर्वांगीण विकास संभव है। मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं आयुष…

Read More

नेशनल हाईवे पर किसानों का चक्काजाम: भीषण गर्मी में वाहनों की लंबी कतार, यात्री परेशान

उज्जैन।भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को सैकड़ों किसानों के साथ उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। करीब दो घंटे तक चले जाम को खुलवाने के लिए अधिकारी लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन किसान जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा को हटाने की मांग पर अड़े रहे। घट्टिया, नजरपुर, निपानिया, जैथल, पिपलिया हरजी और घोंसला सहित आसपास के गांवों के किसान प्रदर्शन में शामिल हुए।घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया गोयल में किसानों ने स्लॉट बुकिंग में देरी, सत्यापन की दिक्कतों और घंटों लाइन…

Read More

मेघूदत गार्डन में शादी के लिए बुलाकर सेल्फी के बहानेयुवती से छेड़छाड़, आरोपी पर FIR दर्ज

इंदौर। मेघदूत गार्डन में 18 साल की युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कार्तिक चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बुआ के साथ गार्डन गई थी। यहां कमल चौधरी ने शादी के लिए एक लड़का दिखाने की बात कही और कार्तिक का नंबर दिया।कार्तिक ने मिलने के लिए बुलाया। बुआ ने दोनों को बात करने के लिए अकेला छोड़ा, इसी दौरान आरोपी ने अश्लील बातें कीं और गलत तरीके से छूने लगा।सेल्फी लेने के…

Read More

केयरटेकर ने बुजुर्ग को नशा देकर लूटा: जेवर लेकर भागा; प्लॉट पर कब्जा किया, 2 पर केस

इंदौर। गुमाश्ता नगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग को नशा देकर लूट का मामला सामने आया है। केयरटेकर बनकर आया युवक सोने की चेन, ब्रेसलेट समेत लाखों के जेवर लेकर फरार हो गया।घटना द्वारकापुरी इलाके की है। बुजुर्ग ओमप्रकाश मूंगड चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी देखरेख करने वाला राजगढ़ निवासी दिलीप सिंह छुट्टी पर था, इसलिए परिवार ने एजेंसी संचालक उमराव सिंह के माध्यम से फिरोजाबाद निवासी यश को 10 दिन के लिए बुलाया था।रविवार को आरोपी ने योजना बनाकर बुजुर्ग को नशा दिया। उनके सोने के बाद सोने की चेन,…

Read More

रामकी एनवायरो कंपनी में 3धमाके:1 किमी दूर तक आवाज गूंजी; ग्रामीण इलाकों में दहशत

इंदौर।पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में रामकी एनवायरो कंपनी में मंगलवार को तीन धमाके हुए। धमाकों की गूंज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई।विस्फोटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंपनी के निकटवर्ती तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों में लोगों ने झटके महसूस किए। ग्रामीणों ने बताया कि धमाकों के कारण उनके घरों में रखे बर्तन और टेलीविजन तक स्टैंड से नीचे गिर गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी…

Read More