पेड़ से टकराई बोलेरो, पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत

ब्रह्मास्त्र आगरा आगरा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता, बेटा, बहू, पोती और नाती शामिल हैं। तीन लोग घायल हैं। हादसे के बाद गांव वालों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को निकाला। परिवार नवरात्रि के पहले दिन इटावा से राजस्थान के कैलादेवी दर्शन करने गया था। देर रात वहां से लौट रहा था। गुरुवार रात 11 बजे थाना चित्राहाट क्षेत्र में हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का…

Read More

राष्ट्रपति संत प्रेमानंद से मिलीं हाथ जोड़कर प्रणाम किया

ब्रह्मास्त्र मथुरा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उन्होंने 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच परिवार के साथ प्रेमानंदजी के वृंदावन आश्रम पहुंचीं। राष्ट्रपति ने संत को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। प्रेमानंद जी ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आश्रम में राष्ट्रपति का संतों ने माला-चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति ने प्रेमानंदजी को जन्मदिन की बधाई दी। प्रेमानंदजी का गुरुवार यानी 19 मार्च को 56वां जन्मदिन था। राष्ट्रपति यूपी के 3 दिन के दौरे पर…

Read More

उज्जैन के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुश खबरी …तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा

उज्जैन। उज्जैन जिले के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह खुश खबरी ही होगी कि सूबे की मोहन यादव सरकार  ने  अपने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद जिले के कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। कर्मचारियों को 4,185 से लेकर 38,070 रुपए तक एरियर मिलेगा, वहीं उनकी सैलरी में हर महीने 465 से 4,230 रुपए तक की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। राज्य सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल के वेतन के साथ देने का निर्णय…

Read More

सुप्रीम कोर्ट बोला-वनतारा में किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ

नई दिल्ली/गांधीनगर। सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है। वनतारा के खिलाफ ये याचिका करणार्थम विरम नाम की एक फाउंडेशन ने दायर की थी। याचिका में केंद्र सरकार, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और अन्य को निर्देश देने की मांग की गई थी। इसमें वनतारा पर जानवरों से संबंधित कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। कोर्ट ने पिछले साल इसी तरह की एक…

Read More

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 22 जहाजों पर सवार 611 भारतीय नाविक सुरक्षित

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने राहत भरी जानकारी देते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तैनात 22 भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर सवार सभी 611 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पोत परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की और बताया कि क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान कोई समुद्री घटना सामने नहीं आई है। मंत्रालय की ओर से आयोजित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि हालात पर लगातार नजर…

Read More

नेतन्याहू बोले- जिंदा हूं, हम जीत रहे, ईरान हार रहा

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन। मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, मैं जिंदा हूं। नेतन्याहू ने दावा किया कि बीते 20 दिनों में अब ईरान के पास यूरेनियम इनरिच करने या बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की कोई क्षमता नहीं बची है। उन्होंने कहा, ह्यहम जीत रहे हैं और ईरान बर्बाद हो रहा है। ईरान के 100 से ज्यादा मिसाइल लॉन्चर तबाह किए। साथ ही हथियार बनाने वाली कई फैक्ट्रियां भी नष्ट किए। उन्होंने…

Read More

8.30 करोड़ का ‘स्मार्ट’ तरण ताल.. लोकार्पण के साथ उज्जैन में तैराकी का नया दौर शुरू मुख्यमंत्री के आतिथ्य में हुआ लोकार्पण   7 दिन फ्री एंट्री और खिलाड़ियों को ₹51 हजार प्रोत्साहन 

उज्जैन। देवास रोड स्थित तरण ताल का लोकार्पण गुरुवार को हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। नगर निगम द्वारा लगभग ₹8.30 करोड़ की लागत से पुराने पूल का पुनर्निर्माण कर इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नया स्विमिंग पूल 25×50 मीटर साइज का है, इसकी गहराई…

Read More

नानवेज नहीं बनाने पर पत्नी को फोड़ा सिर -बीच-बचाव में आई सास भी घायल

उज्जैन। पिता के आने पर नानवेज नहीं बनाने की बात पर पति ने पत्नी का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव में सास आई तो उनके साथ भी मारपीट की। मां-बेटी के घायल होने पर आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। राज रॉयल कालोनी में रहने वाली मंजूबाई और उसकी मां नागूबाई को गुरूवार शाम उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। दोनों के सिर में गहरी चोंट लगी थी। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती किया। घायल मंजूबाई ने बताया कि उनके साथ पत्थर से मारपीट पति राकेश द्वारा की गई…

Read More

मेला देखने गये युवक पर चाकू से हमला -टल्ला लगने पर हुआ विवाद, भाई-दोस्त से मारपीट

उज्जैन। नववर्ष प्रतिपदा पर लगने वाले भैरू महाराज के मेले में गुरूवार शाम विवाद होने पर एक युवक पर कुछ शराब पिये युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में आये युवक के भाई और दोस्त के साथ मारपीट की गई। चाकू लगने से घायल युवक को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रूई में नववर्ष प्रतिपदा पर एक दिवसीय भैरू महाराज का मेला आयोजित किया जाता है, जहां शाम को कथा होती है। मेले में ग्राम धुलमहू का रहने वाला पूरन…

Read More

सोलर पैनल लगाने के नाम पर 1.53 लाख की धोखाधड़ी -लोन लेकर जमा कराई थी राशि, 2 लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज

उज्जैन। मकान पर सोलर पैनल लगाने के नाम पर इंदौर के 2 व्यक्तियों 1.53 लाख की राशि अकाउंट में ट्रांसफर कराने के बाद पैनल नहीं लगाई और ना ही राशि वापस लौटाई। लोन लेकर दी गई राशि वापस नहीं मिलने पर मामला नागझिरी थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले में अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है। नागझिरी थाना क्षेत्र के बैंक आॅफ इंडिया के पास रहने वाले मुकेश कुमार पिता स्व. बलदेव परिहार 51 वर्ष भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम शिवांश सिटी के पास सिक्युरिटी गार्ड सुपरवाइजर के पद…

Read More