इंदौर में 62 साल की महिला से छेड़छाड़, घर में घुसकर अश्लील हरकत, कपड़े फाड़े

 

इंदौर। शहर में 62 साल की महिला ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। महिला सीएल सारनाथ कॉलोनी बीजलपुर चौराहा पर एक अपार्टमेंट में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि अजय कुमार निवासी मिश्र नगर सूर्या अपार्टमेंट अन्नपूर्णा मेरे घर में जबरन घुस आया। उसने गलत नीयत से मेरी छाती को छुआ और कपड़े उतारने की कोशिश की। आरोपी पर महिला ने जातिसूचक शब्द और गालियां देने का भी आरोप लगाया। युवक पर महिला ने फ्लैट के बदले मे 10 लाख रुपये की मांग की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।