कोकराझार।असम के कोकराझार में एक पार्टी के दौरान दो IPS अफसरों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि किसी बात पर हुई बहस के बाद कोकराझार के SSP अक्षत गर्ग और DIG वाईटी गेत्सु आपस में भिड़ गए।हाथापाई में SSP गर्ग को कई चोटें आई हैं। पार्टी 7वीं असम पुलिस बटालियन के परिसर में आयोजित की गई थी। ये पार्टी कब हुई थी, इसकी जानकारी नहीं आई है।
SSP गर्ग ने दी थी पार्टी-पार्टी सराईखोला स्थित 7वीं असम पुलिस बटालियन के परिसर में SSP अक्षत गर्ग ने पार्टी दी थी। इसमें DIG वाईटी गेत्सु भी आए थे। इसी दौरान दोनों अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।बहस बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। असम पुलिस मुख्यालय ने भी अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।