ब्यावरा। राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाने के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग को लेकर भोपाल लोकायुक्त की टीम ने गुना बाईपास स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के सामने आरोपियो को रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों को लोकायुक्त टीम की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। कालीपीठ थाना अंतर्गत ग्राम मगनिया खेड़ी निवासी फरियादी राजाराम तंवर ने बताया कि उसके रिश्तेदार की भैंस चोरी हो गई थी जिन्होंने कालीपीठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कालीपीठ थाने की पुलिस ने चोरों को पकाडने और दोनों भैंस वापस दिलाने का आश्वासन दिया था जिसके एवज में 7 लाख रुपए की डिमांड की थी मगर टांडी कला के सरपंच द्वारा हस्तक्षेप के बाद मामला 2 लाख रुपये में सेटल हुआ फरियादी राजाराम तंवर द्वारा 50 हजार रुपये दे दिए गए थे और 1 लाख 50 हजार रुपए आज देने का वादा किया था फरियादी ने 17 नवंबर को लोकायुक्त भोपाल में एसपी सुनील कुमार पाटीदार को रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।
भोपाल लोकायुक्त द्वारा रिश्वत की डिमांड हेतु की गई शिकायत का सत्यापन किया गया जिसे सही पाए जाने पर डीएसपी अजय मिश्रा भोपाल लोकायुक्त के निर्देश पर निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम द्वारा आज ब्यावरा पुलिस पेट्रोल पंप के समीप उक्त कार्यवाही की गई लेकिन आरोपी सब इंस्पेक्टर और होमगार्ड सैनिक को शक होते ही वह घटनास्थल से फरार हो गए भोपाल लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्जकर जांच में ले लिया है।